{"_id":"68b0b4e4ae8b838b9d08365c","slug":"ten-children-selected-for-scholarship-from-government-school-panipat-news-c-244-1-pnp1007-142765-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: राजकीय स्कूल से छात्रवृत्ति के लिए दस बच्चों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: राजकीय स्कूल से छात्रवृत्ति के लिए दस बच्चों का चयन
Fri, 29 Aug 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मतलौडा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आसन कलां में वीरवार को कृषि क्षेत्र में कार्यरत बायोस्टैंड इंडिया लिमिटेड कंपनी की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों से कृषि क्षेत्र से जुड़े प्रश्न पूछे गए। इसके आधार पर दसवीं कक्षा के 10 छात्रों का चयन छात्रवृत्ति के लिए किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि बायोस्टैड इंडिया लिमिटेड द्वारा सहारा पढ़ने का, सहारा बढ़ाने का योजना के तहत बायोजाइम प्रगति छात्रवृत्ति के लिए 10 बच्चों का चयन किया गया। अब इन सभी को 2500-2500 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। चयनित छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। क्षेत्रीय विक्रय प्रबंधक प्रमोद कुमार ने कहा कि किसानों को उन्नत तरीके से खेती करनी चाहिए। किसान उस धन का उपयोग किसान अपने बच्चों की शिक्षा पर कर उन्हें शिक्षित करके समाज की मुख्य धारा में अपने आप को शामिल कर सके सकें। किसानों का विकास तभी संभव है जब वह आधुनिक तरीके से खेती करेंगे। किसानों को आजकल आधुनिक कृषि यंत्रों व उन्नत किस्में प्रयोग करनी चाहिए। इस अवसर पर प्रगतिशील किसान एवं बायोस्टैड इंडिया लिमिटेड के वितरक एवं मिगलानी खाद एजेंसी के संचालक पंकज कुमार मिगलानी, क्षेत्रीय विक्रय अधिकारी आशीष कुमार उपस्थित रहे।