{"_id":"65e39a5a6475376a870aade4","slug":"tempo-overturns-women-injured-panipat-news-c-244-1-pnp1004-114634-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पलटा टैम्पो, दबकर घायल हुईं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पलटा टैम्पो, दबकर घायल हुईं महिलाएं
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड टोल टैक्स के पास एक टैम्पो को एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे टैम्पो पलट गया। इसमें बैठी कई महिलाएं टैम्पो के नीचे दब गईं। राहगीरों ने उन्हें निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मौका देख कार चालक फरार हो गया। पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत देकर कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में रेखा निवासी गली नंबर दो कच्चा फाटक गंगा राम काॅलोनी ने बताया कि वह कोहिनूर कंपनी में काम करती है। शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह कंपनी से छुट्टी होने पर बरमा देवी, नीतू व भूमि वासी देव नगर के साथ थ्री व्हीलर में सवार होकर बस अड्डा के लिए चली थी। जब वे टोल टैक्स पार करके थोड़ा आगे चले तो पीछे से एक तेज रफ्तार से आ रही कार ने टैंपो को सीधी टक्कर कार दी। जिससे टैम्पो पलट गया और वे सभी टैम्पो के नीचे दब गए। राहगीरों ने उन्हें उठाया। राहगीरों ने उन्हें इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल भर्ती कराया। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।