{"_id":"6632dd790b9daa94690137a7","slug":"tempo-driver-hits-motorcycle-daughter-dies-panipat-news-c-244-1-pnp1003-117617-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: टैंपो चालक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, बेटी की मौत, पिता गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: टैंपो चालक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, बेटी की मौत, पिता गंभीर
विज्ञापन
पानीपत। अनाजमंडी के सामने जीटी रोड पर टैंपो चालक ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार चार माह की लड़की की मौत हो गई। उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में पत्नी व उसकी दूसरी बेटी को भी हल्की चोटें आई हैं। टैंपो चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आरोपी ऑटो चालक की धरपकड़ में जुटी है।
करनाल के पुंडरी गांव निवासी मोनिका ने बताया कि वह अपने पति जयकिशन, तीन साल की बेटी जिया व चार माह की कोमल के साथ मोटरसाइकिल पर सोनीपत के बैंयापुर गांव में गई थी। यहां पर उनकी रिश्तेदारी है । सोमवार रात आठ बजे वह मोटरसाइकिल पर वापस अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में अनाजमंडी के सामने जीटी रोड पर पीछे से तेज रफ्तार से आए टैंपो ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में वह चारों घायल हो गए। राहगीरों ने एक निजी वाहन से उन्हें जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसके पति जयकिशन व बेटी कोमल को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान कोमल की मौत हो गई। उसके पति जयकिशन का यहां इलाज चल रहा है। हादसे में उसका व दूसरी बेटी जिया को भी चोटें आई हैं। उसकी पुलिस से मांग है कि आरोपी टैंपो चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाए।