फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tempo driver attacked with rod, serious

Panipat News: टैंपो चालक पर रॉड से हमला, गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Tempo driver attacked with rod, serious
पानीपत। शिव नगर में एक टैंपो चालक पर लाठी डंडों व रॉड से हमला कर दिया गया। हमले में टैंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने उसके टैंपो के शीशे भी तोड़ दिए। चालक ने जिला नागरिक अस्पताल में अपना इलाज कराया और इसकी शिकायत सेक्टर 29 थाना पुलिस में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर उनकी धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आजाद नगर निवासी सुशील ने बताया कि वह लोडिंग टैंपो चलाता है। वह 18 जनवरी को शिवनगर निवासी दोस्त जुबेर व आबिद के साथ शिव नगर में टैंपो लोड करने के लिए जा रहा था। जुबेर व आबिद टैंपो से उतरकर फैक्ट्री में चल गए। जब वह टैंपो को गली में खड़ा कर फैक्ट्री में जा रहा था तब शिवनगर निवासी सावन, रफ्तार, नाजिम, पनवाडी व पाच-छह युवक अपने हाथ में डंडे व रॉड लेकर वहां आ गए। इन्होंने उस पर हमला कर दिया। उसके टैंपो के शीशे तोड़ दिए। उसने फैक्ट्री में घुसकर जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed