{"_id":"68002302dcd3ba8f6604bc9c","slug":"temple-priest-dies-after-altercation-in-shanti-nagar-panipat-news-c-244-1-pnp1012-135431-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शांति नगर में कहासुनी के बाद मंदिर के पुजारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शांति नगर में कहासुनी के बाद मंदिर के पुजारी की मौत
विज्ञापन
पानीपत। मॉडल टाउन थाना पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत शांति नगर में एक मंदिर में जल चढ़ाने पर पुजारी की एक युवक के कहासुनी के कुछ देर बाद एक पुजारी की मौत हो गई। परिजन शव लेकर जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मामला मॉडल टाउन की शांतिनगर कॉलोनी का है। बताया कि जा रहा है कि कॉलोनी मंदिर में कृष्ण शर्मा पुजारी थे। वे बुधवार शाम को मंदिर में ही मौजूद थे। जहां पर एक युवक के साथ उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी बीच कहासुनी में उनकी तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद आस-पास के लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई। लोगों ने पुजारी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उधर, संदिग्ध हालत में पुजारी की मौत होने की सूचना पर मॉडल टाउन थाने की पुलिस भी सिविल अस्पताल में पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पुजारी की मौत ह्दयगति रुकने से हुई है। थाना मॉडल टाउन प्रभारी जगमहेंद्र सिंह ने बताया कि पुजारी की मौत की सूचना आई थी। टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई गई। पुजारी की मौत हॉर्ट अटैक से हुई है। परिजन कार्रवाई से भी इंकार कर रहे हैं। शव कब्जे में ले लिया गया है।