{"_id":"686058d4100dff9ef70e830a","slug":"temperatures-drop-due-to-rain-clouds-will-rain-for-three-days-from-today-panipat-news-c-244-1-pnp1007-139412-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बारिश से गिरा पारा, आज से तीन दिन बरसेंगे बदरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बारिश से गिरा पारा, आज से तीन दिन बरसेंगे बदरा
विज्ञापन
पानीपत। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है। शनिवार को दिनभर बादलों की आवाजाही के बीच शाम के समय बारिश हुई। जिले में औसतन पांच एमएम बारिश दर्ज की गई। जिससे तापमान में एक डिग्री तक की कमी आई और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विशेषज्ञ ने अब तीन दिन बारिश की संभावना जताई है।
शुक्रवार को दिनभर मध्यम धूप निकलने से तापमान बढ़ा था। शनिवार को सुबह की बादल छा गए। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार आठ किलोमीटर प्रति घंटा रही। जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। इसके बाद शाम को करीब साढ़े पांच बजे एक साथ घने बादल घिर आए और बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की।
कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष ने बताया कि रविवार से लगातार तीन दिन बारिश की संभावना है। इस दौरान मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। बारिश होने से तापमान में कमी आएगी।