फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Temperatures drop after a day of relief, with windy weather and hail expected from today.

Panipat News: एक दिन ही राहत के बाद घटा तापमान, आज से हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
Temperatures drop after a day of relief, with windy weather and hail expected from today.
पानीपत। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बुधवार को एक दिन की राहत के बाद फिर से तापमान घट गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान एक-एक डिग्री कम हुआ है। मौसम विशेषज्ञ ने वीरवार से तीन दिन प्रदेश समेत चंडीगढ़ और पंजाब में गरज-चमक के साथ बारिश व ओलावृष्टि की संभावना जताई है। कई हिस्सों में 24 व 25 जनवरी को घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। आगामी 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को मौसम एक साथ बदल गया। सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहा। करीब 10 किलोमीटर प्रति किलोमीटर की गति से चली हवा के चलते कोहरा छट गया। सुबह 10 बजे ही धूप निकल आई। इसके बाद दिनभर धूप खिली रही। पश्चिमी विक्षोभ के चलते तेज हवा चलने पर धूप का असर भी कम रहा। ऐसे में लोगों ने दिन के समय ठिठुरन महसूस की। दिन ढलने के बाद फिर से ठंड बढ़ गई। देर रात को हल्के से मध्यम कोहरा छा गया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डाॅ. आशीष कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ 22 जनवरी को सक्रिय हो रहा है। यह उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कहेगा। इसके प्रभाव से 22 से 24 जनवरी को हरियाणा सहित पंजाब व चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा 60 किमी. प्रतिघंटे तक पहुंच सकती हैं। कई हिस्सों में 21, 24 व 25 जनवरी को घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। आगामी 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। इसके बाद अगले 48 घंटों में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि और तत्पश्चात कम होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

गेहूं की सिंचाई न करें किसान
कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. देवेंद्र कुहाड़ ने बताया कि अगले दो-तीन दिन मौसम परिवर्तनशील होने की संभावना जताई है। ऐसे में किसान गेहूं की फसल की सिंचाई न करें। सिंचाई के साथ बारिश होने पर खेतों में पानी खड़ा रहने से फसल को नुकसान हो सकता है। कुछ किसान इस समय दूसरी और कुछ तीसरी सिंचाई करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article