फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Temperature increased due to moderate sunshine, chances of rain today

Panipat News: मध्यम धूप से बढ़ा तापमान, आज बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Temperature increased due to moderate sunshine, chances of rain today
पानीपत। पश्चिमी विक्षोभ के चलते शुक्रवार को मौसम एक साथ बदल गया। पूरा दिन हल्के बादलों के बीच धूप खिली रही। जिसमें अधिकतम और न्यूनतम तापमान एक-एक डिग्री बढ़ गया। दिन में गर्मी व शाम को उमस से लोग परेशान रहे। मौसम विशेषज्ञ ने शनिवार को बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

पिछले पांच दिन से जिले में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो रही थी। जिससे तापमान में कमी आई थी। शुक्रवार को पूरा दिन आसमान में बादलों की आवाजाही तो लगी रही लेकिन हल्की से मध्यम धूप निकलने से तापमान एक बार फिर से बढ़ने लगा है। लोग गर्मी व उमस के कारण परेशान रहे। मध्यम धूप भी त्वचा को जलाने का काम कर रही थी। जिससे दोपहर को सड़क व बाजार सुनसान रहे। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो वीरवार की अपेक्षा एक डिग्री बढ़ा। हवा की रफ्तार 13 किलोमीटर प्रति घंटा रही। हवा की रफ्तार भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं दिला पाई। मौसम बदलाव से अस्पताल में जहां मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़ने लगे हैं। वहीं किसानों के चेहरे खिल गए हैं। किसानों ने धान की रोपाई का काम तेज कर दिया है। बिंझौल निवासी दयाराम व कृष्ण कुमार ने बताया कि वे हर साल धान की फसल लगाते हैं। इस बार धान की पौध तैयार है। वे तेज बारिश का इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि अब तक वहां पर तेज बारिश न होकर हल्की बूंदाबांदी हुई है। जिसमें धान की रोपाई का काम नहीं किया जा सकता। यदि शनिवार को तेज बारिश होती है तो वे शनिवार या रविवार को ही धान की रोपाई कर देंगे नहीं तो ट्यूबवैल से सिंचाई कर धान की रोपाई करेंगे। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष ने बताया कि शनिवार को तेज बारिश हो सकती है। जिससे तापमान में कमी आएगी। वहीं अगले सप्ताह भी बादलों की आवाजाही लगी रह सकती है और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन

दिन अधिकतम/न्यूनतम तापमान

शुक्रवार 35/28
शनिवार 34/27
रविवार 31/26 सोमवार 29/25
मंगलवार 29/27
बुधवार 32/27
वीरवार 33/27
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed