{"_id":"6879694e64886bf56c074b8f","slug":"temperature-dropped-due-to-cloud-cover-throughout-the-day-chances-of-rain-today-panipat-news-c-244-1-pnp1007-140437-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दिनभर बादल छाने से गिरा तापमान, आज बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दिनभर बादल छाने से गिरा तापमान, आज बारिश के आसार
विज्ञापन
- कल से साफ रह सकता है मौसम, तापमान बढ़ने की संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। वीरवार को पूरे दिन बादलों की आवाजाही रही। अधिकतम तापमान एक डिग्री कम होकर 31 पर आ गया। हवा 14 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विशेषज्ञ ने शुक्रवार को बारिश का अनुमान जताया है। यमुना में फिलहाल करीब एक लाख क्यूसेक पानी है।
सावन का महीना शुरू होने पर लगातार बारिश से तापमान में कमी आई है। वीरवार को अधिकतम तापमान बुधवार की अपेक्षा एक डिग्री कम 31.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं किसानों ने धान की रोपाई तेज कर दी है। नौल्था निवासी हरिओम और राजबीर ने बताया कि उन्होंने अब तक धान की रोपाई नहीं की थी। बुधवार को तेज बारिश होने से वीरवार को धान की रोपाई करवाई है।
वहींं, लगातार पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। यमुना में वीरवार को करीब एक लाख क्यूसेक पानी था। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष ने बताया कि शुक्रवार को बारिश हो सकती है। मौसम लगातार परिवर्तनशील रह सकता है। शनिवार के बाद मौसम साफ रह सकता है। अगले सप्ताह तापमान बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
आगामी दिनों का तापमान-
दिन अधिकतम/न्यूनतम
वीरवार 31/26
शुक्रवार 35/27
शनिवार 35/28
रविवार 35/28
सोमवार 31/27
मंगलवार 31/27
बुधवार 31/26