फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Teenager rapes 11-year-old girl

Panipat News: किशोर ने किया 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Teenager rapes 11-year-old girl
पानीपत। थाना मॉडल टाउन क्षेत्र की एक कॉलोनी में पड़ोस में रहने वाले 17 वर्षीय किशोर ने 16 मार्च को 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने बच्ची को धमकी देकर चुप रहने के लिए कहा। जिससे बच्ची डर गई और किसी को कुछ नहीं बताया। शुक्रवार को बच्ची की मां उसे स्कूल वैन में बैठाने गई तो बच्ची ने आपबीती बताई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी एक स्कूल में कक्षा सात की छात्रा है। उसी स्कूल में पड़ोस में रहने वाला किशोर भी कक्षा 10 में पढ़ाई कर रहा है। 16 मार्च की शाम को करीब पांच बजे उनकी बेटी अपनी सहेली के घर किताब लेने के लिए गई थी। उसी समय आरोपी किशोर ने उसे अकेला पाकर अपने घर ले गया और मुंह बांधकर उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर उसे चुप रहने के लिए कहा। जिससे वह डर गई और किसी को कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि शुक्रवार को वह बेटी को स्कूल वैन में बैठाने के लिए गई। जब वह उसे वैन में बैठाने लगी तो उसने बैठने से इंकार कर दिया और कहा कि वैन में गंदे लोग बैठे हैं। जिस पर उन्हें कुछ शक हुआ और स्कूल से वापस आने पर उन्होंने बच्ची से पूरी घटना की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने आरोपी किशोर के परिजनों से इसकी शिकायत दी। लेकिन परिजनों ने इस पर ध्यान नहीं दिया और उलटा उन पर ही हावी हो गए। रविवार को बच्ची के परिजन मॉडल थाने पर पहुंचे। इसके बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। बाल कल्याण समिति के सामने काउंसिलिंग भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
चौकी पर नहीं हुई सुनवाई
बच्ची के परिजनों का आरोप है कि शनिवार को वह आठ मरला चौकी पर गए थे। लेकिन चौकी पर उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद वह थाने पर पहुंचे। वहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई। यही नहीं, कुछ लोग उन पर फैसले का भी दबाव बना रहे हैं।



----वर्जन
महिला की शिकातय पर आरोपी किशोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बच्ची का मेडिकल कराया गया है। सोमवार को उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे। साथ ही बाल कल्याण समिति के सामने पेश कर काउंसिलिंग भी कराई जाएगी।
-जगमिंद्र, प्रभारी थाना मॉडल टाउन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed