फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Teenager raped, set on fire after being doused with petrol when she tried to complain

Panipat News: किशोर के साथ कुकर्म, शिकायत करने की कही तो पेट्रोल डाल लगा दी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Teenager raped, set on fire after being doused with petrol when she tried to complain
पानीपत। थाना सनौली क्षेत्र के एक गांव के 17 वर्षीय एक किशोर के साथ गांव के ही दो सगे भाइयों ने कुकर्म किया। किशोर ने अपने घर पर शिकायत करने की धमकी दी तो आरोपियों ने सोमवार की रात करीब आठ बजे उनके घर जाकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। किशोर के चिल्लाने पर दोनों आरोपी भाग गए। परिजनों ने किशोर को गंभीर हालत में जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया है। वह करीब 50 प्रतिशत तक झुलसने से गंभीर हालत में है। सनौली थाना पुलिस ने अस्पताल किशोर के बयान दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन

पीड़ित किशोर के चाचा ने बताया कि वे सोमवार की रात करीब आठ बजे अपने घर में थे। उसी समय उनके भतीजे के चिल्लाने की आवाज आई। वह आवाज सुनकर बाहर आए तो देखा कि वह आग की लपटों में घिरा हुआ है। उन्होंने तुरंत कंबल और लिहाफ डालकर आग पर काबू पाया। उनके भतीजे ने बताया कि उसके साथ उसके गांव के ही जुबैर और उसके भाई आरिफ ने गलत काम किया है। उसने दोनों की शिकायत करने की बात कही थी। वे दोनों सोमवार रात करीब आठ बजे उनके घर आए। उन्होंने गलत काम करने की बात किसी को बताने पर जान से मार देने की धमकी दी। उनके भतीजे ने अपने परिजनों को पूरी बात बताने को कहा। दोनों सगे भाइयों में एक एक युवक ने उसके ऊपर पेट्रोल डाल दिया और दूसरे ने माचिस से आग लगा दी। जिससे वह झुलस गया। परिजनों उसे सोमवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे जिला नागरिक अस्पताल में लेकर आए। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है। सनौली थाना पुलिस की टीम जिला नागरिक अस्पताल में पहुंची। पुलिस ने पीड़ित किशोर के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed