फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Teenager killed in car collision with Kurukshetra depot, two injured

Panipat News: कुरुक्षेत्र डिपो की टक्कर से कार सवार किशोर की मौत, दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
Teenager killed in car collision with Kurukshetra depot, two injured
पानीपत। जीटी रोड हाईवे पर सोनीपत जिले के बड़ी गांव के पास मंगलवार सुबह कुरुक्षेत्र डिपो की बस ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में वंश (16) की मौत हो गई। कार चालक भी घायल हो गए। मृतक किशोर अपने मामा अरविंद के साथ टैक्सी से लोनी से पानीपत के बरसत रोड पर अपनी रिश्तेदारी में आ रहे थे। सोनीपत पुलिस ने पानीपत पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराया। बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गाजियाबाद के लोनी निवासी अरविंद ने बताया कि उनकी पानीपत के बरसत रोड पर रिश्तेदारी है। मंगलवार को वह रिश्तेदारी में आ रहे थे। उन्होंने लोनी से ही एक टैक्सी ली थी। वह खुद चालक के पास वाली सीट पर बैठे थे। वहीं वंश कार में पीछे की सीट पर था। जैसे ही वह जीटी रोड हाईवे पर सोनीपत जिले के बड़ी गांव के पास पहुंचे तो कुरुक्षेत्र डिपो की बस ने कार को टक्कर मार दी। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और पीछे की सीट पर बैठा वंश गंभीर रूप से घायल हो गया। वंश को पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। वहीं चालक को भी हल्की चोट आई है। उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई।
विज्ञापन

वंश की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि वंश के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। वह इकलौता बेटा था। वंश 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। उधर, हादसे के बाद सोनीपत से एसआई बिट्टू रावल पानीपत पहुंचे। परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया। बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed