फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Teenager injured in accident breathed his last

Panipat News: हादसे में घायल किशोर ने ली अंतिम सांस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Teenager injured in accident breathed his last
दो दिन पहले जा चुकी है बुजुर्ग की जान
विज्ञापन

दिवाली पर अपने घर नेपाल लौट रहे थे नेपाली मजदूर

ट्रैवलर गाड़ी की रात को जीटी रोड पर खड़े कैंटर से हुई थी टक्कर
घायल अब भी अस्पताल के पार्क में पड़े, बोले सही नहीं मिला इलाज
घायलों के परिजन और साथी मजदूर मौके पर पहुंचे, बोले हम कराएंगे इलाज, पहुंचाएंगे घर

माई सिटी रिपोर्टर

पानीपत। अनाज मंडी कट के पास फ्लाईओवर के ऊपर जीटी रोड पर वीरवार रात करीब दो बजे हुए ट्रैवलर बस हादसे में घायल 16 वर्षीय किशोर की भी शनिवार को रोहतक पीजीआई में मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है जबकि दो दिन पहले इसी हादसे में 61 साल के बुजुर्ग की भी जान जा चुकी है।
बुजुर्ग ने वीरवार को ही पानीपत में दम तोड़ दिया था जबकि किशोर ने पीजीआई रोहतक में इलाज के दौरान शनिवार को अंतिम सांस ली।
बाकी छह घायल अभी भी अस्पताल के पार्क में ही लेटे हैं। घायलों का कहना है कि उनका सही ढंग से इलाज नहीं हो सका।
डॉक्टर अवकाश पर थे। उन्हें दिल्ली जाने की सलाह दी गई। उनके पास न तो इतने पैसे भी नहीं हैं और न ऐसे साथी जो उनका इलाज दिल्ली करवा सकें। शनिवार दो बजे उनके पास चंडीगढ़ और पानीपत से कुछ अन्य साथी पहुंचे। उन्होंने उनके इलाज से लेकर उनके घर जाने तक की जिम्मेदारी ली।
विज्ञापन




हादसे की शिकायत ट्रैवलर चालक ने पुलिस को दी। घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें से किशोर की हालत ज्यादा नाजुक थी उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। मृतकों की पहचान धनबहादुर कवर (61) और संदीप बुडा (16) के तौर पर हुई है। हादसे में घायल अन्य जोडी बुडा, विनोद बुडा और छायान अभी अस्पताल के पार्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूलरूप से नेपाल के रहने वाले घायलों ने बताया कि वे चंडीगढ़ और आसपास के एरिया में मजदूरी करने गए थे। दिवाली पर वापस अपने घर जा रहे थे। इसके लिए उन्होंने एक ट्रैवलर बुक की थी।
इसमें कुल 18 यात्री थे। जब वे पानीपत पहुंचे तो उनकी ट्रैवलर की टक्कर कैंटर से हो गई। जीटी रोड पर बिना पार्किंग लाइट और संकेतक के खड़े किए गए कैंटर को हादसे का कारण बताया गया है। वहीं, घायलों का हालचाल जानने पहुंचे सीताराम, राकेश कुमार, गंगाराम और भीम सिंह ने कहा कि अब वे अपने साथियों का इलाज करवाएंगे।



थाना चांदनीबाग पुलिस को पंचकूला की विष्णु कॉलोनी के रहने वाले राकेश ने बताया कि वह टैंपो ट्रैवलर चलाता है। वीरवार को वह ट्रैवलर गाड़ी में मनाली से सवारियां लेकर नेपाल की ओर जा रहा था। शुक्रवार रात करीब दो बजे जब वह फ्लाईओवर पर अनाज मंडी कट स्थित विशाल मेगा मार्ट के पास पहुंचा तो जीटी रोड पर एक कैंटर चालक ने बिना पार्किंग लाइट या संकेतक के कैंटर खड़ा कर रखा था।
कैंटर दिखाई नहीं दिया और बचाव की कोशिश में ट्रैवलर कैंटर के दाईं ओर टकरा गई। इस दुर्घटना में 61 साल के धनबहादुर कवर की मौत हो गई। बाकी सात को चोटें लगी हैं।




जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में संदीप बुडा की पीजीआई रोहतक में मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed