फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Teenager files case against mother and husband for child marriage

Panipat News: बाल विवाह करने पर किशोरी ने मां व पति पर कराया केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Teenager files case against mother and husband for child marriage
पानीपत। बाल विवाह करने पर किशनपुरा क्षेत्र की एक किशोरी ने अपनी मां व अपने पति पर केस दर्ज करा दिया। किशोरी की शादी सात माह पहले मतलौडा के युवक के साथ की गई थी। युवक ने अपनी किशोरी पत्नी के बालिग होने का शपथ पत्र महिला सरंक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी को दिया था। किशोरी ने इस शपथ पत्र को चुनौती दी। जांच में किशोरी की आयु 16 साल की मिली है। अब किशोरी की शिकायत पर मतलौडा थाना पुलिस ने आरोपी मां व किशोरी के पति पर केस दर्ज कर लिया है। इनके विवाह को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने बताया कि 30 सितंबर को उनको किशनपुरा निवासी एक लड़की ने शिकायत दी थी। लड़की ने उन्हें बताया था कि उसकी मां ने जबरदस्ती उसकी शादी करवा दी है। शादी एक अप्रैल को मतलौडा के एक बैंक्वेट हॉल में गांव उरलाना कलां निवासी से की गई है। वह नाबालिग है और इस शादी से खुश नहीं है। उन्होंने युवक को नोटिस जारी कर शादी के दस्तावेज प्रस्तुत करने व लड़की की आयु का प्रमाण पत्र मांगा था। युवक ने बैंक्वेट हॉल के दस्तावेज के साथ अपने शपथ पत्र में पत्नी को बालिग बताया था। उसने इस मामले की जांच की तो लड़की नाबालिग मिली। लड़की एक स्कूल में पढ़ी है और उसके मुताबिक लड़की जन्म तिथि 4 नवंबर 2008 मिली। शादी के उसकी आयु 15 साल चार माह थी। जांच में यह बाल विवाह पाया गया है। अब मतलौडा थाना पुलिस में लड़की की व उसके पति के खिलाफ धारा 9,10,11 बाल विवाह निषेध एक्ट 2006 के तहत केस दर्ज किया है। लड़की को ससुराल से बाल संरक्षण कल्याण समिति पानीपत के माध्यम से चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed