फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Teenager commits suicide by hanging after her parents go on duty

Panipat News: माता-पिता के ड्यूटी पर जाने के बाद किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Teenager commits suicide by hanging after her parents go on duty
पानीपत। सिवाह गांव में माता-पिता के ड्यूटी पर जाने के बाद 15 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शव को देख स्थानीय लोगों ने माता-पिता को सूचना दी, जिसके बाद वह ड्यूटी से घर लौटे। वहीं सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को उतारकर उसे सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवाया। पिता से पंचनामा भरवाकर शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। मूल रूप से पश्चिम बंगाल के जिला मुर्शिदाबाद निवासी अशोक ने बताया कि वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ सिवाह में किराए पर रहता है। वह अपनी पत्नी के साथ फैक्ट्री में काम करता है। उसकी एक 15 वर्षीय बेटी निशा और एक बेटा घर पर रहते हैं। रविवार को पति-पत्नी एक साथ ड्यूटी पर गए तो उसके पड़ोसी ने फोन कर निशा के फंदा लगाने की सूचना दी। वह घर पहुंचा तो बेटी का शव फंदे पर लटका हुआ था। बेटी ने आत्महत्या क्यों की, इस बारे में उन्हें नहीं पता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed