फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Teenage girl abducted at gunpoint from her home in front of her mother.

Panipat News: घर में घुसकर मां के सामने पिस्तौल के बल पर किशोरी का अपहरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl abducted at gunpoint from her home in front of her mother.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। चांदनीबाग थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में शनिवार शाम को दो बदमाशों एक घर में घुसकर 15 वर्षीय किशोरी को पिस्तौल के बल पर अपहरण कर लिया। महिला ने बेटी को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी और जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों का एक साथी बीच रास्ते में उनके साथ मोटरसाइकिल पर सवार हुआ। थाना चांदनी बाग पुलिस ने अपहरण की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
एक कॉलोनी के एक व्यक्ति ने थाना चांदनी बाग पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उनके पास पांच बेटी और एक बेटा है। उसकी चौथे नंबर की बेटी की उम्र करीब 15 साल है। शनिवार शाम करीब चार बजे उनकी पत्नी और बेटी दोनों घर पर अकेली थी। धूप सिंह नगर का आकाश नाम का युवक अपने एक साथी उनके घर में घुस आया। दोनों ने उनकी बेटी का पिस्तौल के बल पर अपहरण कर लिया।
विज्ञापन

उनकी पत्नी ने हौसला दिखाकर बेटी का हाथ पकड़ लिया और उसे अंदर की तरफ खींचने का प्रयास किया। आकाश ने उनकी पत्नी पर पिस्तौल तान दी। उनको जान से मारने की धमकी देते हुए धक्का मार दिया। आरोपी उनकी बेटी को मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने आसपास की गलियों में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो आरोपी भागते हुए नजर आए। मुख्य आरोपी आकाश और उसके साथी ने अपहरण कर भागने के रास्ते में अपने एक तीसरे साथी को भी उसी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। तीसरे साथी ने अपने मुंह पर कपड़ा ढक रखा था।

पुलिस को एक कॉलोनी में किशोरी के अपहरण की सूचना मिली है। परिजनों ने पिस्तौल के बल पर वारदात अंजाम देने का आरोप लगाया है। इसमें अपहरण की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मोटरसाइकिल के नंबर और आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दे रही है। -किरण नैन, प्रभारी, थाना पुलिस चांदनी बाग।


आकाश के खिलाफ अदालत में मामला है विचाराधीन
किशोरी के पिता ने बताया कि आकाश ने पहले भी उनकी बेटी के अपहरण का प्रयास किया था। उसके खिलाफ अदालत में मामला विचाराधीन है। पुरानी रंजिश और मामला में समझौते का दबाव बनाने के लिए इस वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका है। परिजनों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। किशोरी की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस की विशेष टीमें सक्रिय हैं। वहीं, परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और बेटी को सुरक्षित वापस लाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed