फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Teen stabbed to death, 84 wounds found on his body

Panipat News: किशोर की चाकू से गोदकर हत्या, शरीर पर मिले 84 घाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Teen stabbed to death, 84 wounds found on his body
इसराना (पानीपत)। उपमंडल के मांडी गांव में एक किशोर की अपहरण कर निर्मम हत्या कर दी गई। उसको शरीर पर बेल्ट से ऊपर 84 घाव पाए गए। चाकू से फेफड़ों और किडनी पर भी वार किया गया है। उसका शव गांव के नजदीक गेहूं के खेतों में मिला है। पुलिस इसको पुरानी रंजिश के साथ प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देख रही है। इसराना थाना पुलिस ने अपहरण के मुकदमे में हत्या की धारा भी जोड़ ली है। थाना के साथ सीआईए की टीम मामले की जांच में लगी हैं। पुलिस ने गांव के दो युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

मांडी गांव के युवक आर्यन (17) का बुधवार को अपहरण किया गया था। उसका शव वीरवार सुबह गांव में मिला है। मांडी गांव की आशा ने इसराना थाना को शिकायत में बताया कि आर्यन को बुधवार सुबह करीब दस बजे गांव का ही नीशु घर से बुलाकर ले गया था। आर्यन रात नौ बजे तक घर नहीं लौटा तो उन्होंने नीशु से बात की। नीशु ने कोई जानकारी नहीं दी और उसका फोन काट दिया। वह परिवार के साथ मिलकर आर्यन को रात भर तलाश करती रही। वीरवार सुबह मांडी से बांध रोड पर गेहूं के खेतों में आर्यन का शव मिला। उसके शरीर और चेहरे पर धारदार हथियार के निशान थे। थाना इसराना की पुलिस एफएसएल की टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए और पोस्टमार्टम कराकर सौंप दिया।
विज्ञापन


बॉक्स
10वीं में ही छोड़ दी थी पढ़ाई

परिजन के अनुसार आर्यन दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके पिता जसबीर की कुछ साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। मां आशा इसराना में कपड़े की एक दुकान पर काम कर परिवार का पालन पोषण कर रही हैं। आर्यन ने कुछ समय पहले 10वीं कक्षा में ही पढ़ाई छोड़ दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
फेफड़ों व किडनी में मारे चाकू
जिला नागरिक अस्पताल के पोस्टमार्टम इंचार्ज डॉ. राजीव मान ने बताया कि आर्यन के शरीर पर बेल्ट से ऊपर चाकू के घाव के 84 निशान हैं। हर इंच में चाकू मारा गया है। फेफड़ों व किडनी में चाकू मारे गए हैं। उनके सामने अब तक इतने अधिक चाकू मारने का पहला मामला सामने आया है। दो चिकित्सकों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया है।


वर्जन
मांडी गांव में आर्यन की गुमशुदगी की शिकायत बुधवार को मिली थी। इसराना थाना ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया था। उसका शव वीरवार को गांव के नजदीक खेतों में मिला है। उसकी चाकू से गोदकर हत्या की गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज बरामद की है। सीआईए और थाना की टीम जांच में लगी है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed