{"_id":"58fcf3fb4f1c1bee488b540d","slug":"technical-eduction-and-administration-consontrate","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘तकनीकी शिक्षा और प्रबंधन पर ध्यान थे विद्यार्थी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘तकनीकी शिक्षा और प्रबंधन पर ध्यान थे विद्यार्थी’
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Mon, 24 Apr 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
पानीपत
- फोटो : पानीपत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। एपिट एसडी इंडिया संस्थान में कौन बनेगा चैंपियन डेक्सट्रिक्स-2017 का शानदार आगाज हुआ। पहले दिन पानीपत समेत सोनीपत और करनाल जिलों के 66 स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ एक्यूजीशन ग्रुप आईआरआईएस के एग्जीक्यूटिव रिक्रू यूटर टैलेंट आशुतोष सिंह ने किया। कार्यक्रम में संस्थान अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्रवण मित्तल, ऑडिटर डॉ. वीके श्रीवास्तव, एपिट के निदेशक सुनील केसवानी और प्राचार्य विनोद गुप्ता मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने तकनीकी शिक्षा एवं प्रबंधन के महत्व पर जोर डाला। डॉ. वीके श्रीवास्तवा ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में मेधावी छात्रों का प्रोत्साहित करने के लिए विद्यार्थियोें के लिए 60 लाख से ज्यादा की डेक्सट्रिक्स स्कॉलरशिप की व्यवस्था है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान में अपना योगदान देते हुए एपिट ने बेटियों के लिए इस दिशा में पांच प्रतिशत की अतिरिक्त छात्रवृत्ति की व्यवस्था की है। कार्यक्रम में शिक्षकों को भी बेस्ट टीचर अवार्ड-2017 से सम्मानित किया गया।
पहला पुरस्कार सचिन और दूसरा कबीर को मिला
कार्यक्रम में सचिन, दयाल सिंह कॉलेज, करनाल को बाइक सहित तीन लाख की स्कॉलरशिप, दूसरे पुरस्कार में कबीर मिगलानी एसडी विद्या मंदिर पानीपत को स्मार्ट फोन और डेढ़ लाख की स्कॉलरशिप, तीसरे पुरस्कार में तनुज आर्य पीजी कॉलेज पानीपत को टैबलेट सहित 75 हजार की स्कॉलरशिप, चौथे पुरस्कार में वरदान दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, करनाल को लेजर प्रिंटर सहित 50 हजार की स्कॉलरशिप, पांचवें पुरस्कार में इंदु एसडी पीजी कॉलेज पानीपत को इंकजेट प्रिंटर और स्केनर सहित 50 हजार की स्कॉलरशिप, छठे पुरस्कार में सिमरन एसडी विद्या मंदिर, पानीपत को इंकजेट प्रिंटर सहित 50 हजार की स्कॉलरशिप प्रदान की गई। इसके अलावा 45 हजार की 15 स्कॉलरशिप और 40 हजार मूल्यों की 107 सांत्वना स्कॉलरशिप प्रदान की गईं। अंत में बेस्ट सेल्फी अवार्ड के विजेता प्रतीक नारंग-डीएवी स्कूल, सोनीपत को स्मार्टफोन दिया गया। टैलेंट हंट के पांच विजेताओ का 45 हजार की स्कॉलरशिप प्रदान की गई।