{"_id":"7d801c0fc282bf920f465b23617cfcfd","slug":"teachers-exan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइंस व इंग्लिश के भावी मास्टर की परीक्षा, 34 सेंटर बनाए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइंस व इंग्लिश के भावी मास्टर की परीक्षा, 34 सेंटर बनाए
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Mon, 08 Feb 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइंस व इंग्लिश के भावी अध्यापक परीक्षा में बैठे और उनके परिजनों ने केंद्र के बाहर बच्चों को संभाला। दो सत्रों में आयोजित परीक्षा को लेकर पुलिस व प्रशासन के व्यापक प्रबंध रहे।
हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमिशन द्वारा रविवार को टीजीटी साइंस व अंग्रेजी पीजीटी की परीक्षा आयोजित की गई। जिले में इसको लेकर 34 परीक्षा केंद्र बनाए गए।
प्रात: कालीन सत्र में साइंस व सायंकालीन सत्र में अंग्रेजी विषय का पेपर हुआ। परीक्षा से कई घंटे पहले ही परीक्षार्थी केंद्र पर पहुंच गए।
करीब आधा घंटे पहले परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश करा दिया और समय होते ही बायोमैट्रिक से हाजिरी लगवाई गई। इस दौरान पुलिस व प्रशासन के पुख्ता प्रबंध रहे। महिला परीक्षार्थियों के साथ आए अभिभावक परीक्षा के समय अपने बच्चों की देखभाल में लगे रहे। जिला शिक्षा अधिकारी जयभगवान खटक ने बताया कि जिले में परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई।