फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Teachers are honing the talents of students for the Haryana Mathematics Olympiad.

Panipat News: हरियाणा गणित ओलंपियाड के लिए प्रतिभाओं को निखार रहे शिक्षक

Mon, 19 Oct 2026 03:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 19 Oct 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
Teachers are honing the talents of students for the Haryana Mathematics Olympiad.
पानीपत। हरियाणा गणित ओलंपियाड 2026-27 योजना के अंतर्गत जिले में विद्यार्थियों की गणितीय प्रतिभा को निखारने के लिए शिक्षक बड़े पैमाने पर प्रयास कर रहे रहे हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य सभी वर्ग के विद्यार्थियों को समान अवसर प्रदान कर उनमें गणित, तार्किक चिंतन और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करना है। जिला शिक्षा अधिकारी नीलम कुंडू ने बताया कि गणित ओलंपियाड विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और रचनात्मक सोच विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने जिला गणित विशेषज्ञ रणबीर सिंह, टीजीटी-पीजीटी गणित शिक्षकों और सभी विद्यालय प्रमुखों के सामूहिक प्रयासों एवं समर्पण की सराहना की।
विज्ञापन

तैयारी को प्रभावी बनाने के लिए पुस्तकें और ऑनलाइन अभ्यास
गणित ओलंपियाड की तैयारी को सुदृढ़ बनाने के लिए जिले में तीन विशेष पुस्तकें तैयार की गई हैं। इनके अलावा वैदिक गणित पर आधारित एक विशेष पुस्तक भी तैयार की जा रही है। इससे विद्यार्थियों को गणना कौशल को बेहतर और रोचक बनाया जाएगा। जिला गणित विशेषज्ञ रणबीर सिंह ने बताया कि जिले में प्रतिदिन शाम डेढ़ घंटे 2500 विद्यार्थी ऑनलाइन अभ्यास टेस्ट में शामिल होते हैं। विद्यार्थियों में तार्किक सोच और रुचि बढ़ाने के लिए प्रतिदिन व्हाट्सएप स्टेटस के माध्यम से दो से चार गणितीय पहेलियां भी साझा की जा रही हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 100 विद्यार्थियों को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार
हरियाणा गणित ओलंपियाड 2026-27 के तहत विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए भव्य पुरस्कार योजना रखी गई है।
प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये का होगा। द्वितीय 50 हजार और तृतीय पुरस्कार 25 हजार रुपये का होगा। इनके बाद 97 पुरस्कार 10-10 हजार रुपये के होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed