फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   TB-Free India Campaign: MLAs and Chairpersons to become 'Nikshay Mitras', will provide nutritional support to patients

टीबी मुक्त भारत अभियान: विधायक और चेयरमैन बनेंगे निक्षय मित्र, मरीजों को देंगे पोषण सहायता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
TB-Free India Campaign: MLAs and Chairpersons to become 'Nikshay Mitras', will provide nutritional support to patients
-खंड स्तरीय बैठक में टीबी उन्मूलन के प्रयासों पर चर्चा
विज्ञापन

-2030 तक टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य हासिल करने का लिया संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ब्लॉक समालखा, बापौली और सनौली की खंड स्तरीय बैठक शनिवार को विधायक मनमोहन भड़ाना की अध्यक्षता में हुई। बैठक में टीबी उन्मूलन के प्रयासों, मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने, पोषण सहायता देने और अभियान में जनभागीदारी बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान विधायक मनमोहन भड़ाना और नगर परिषद समालखा के अध्यक्ष अशोक कुच्छल ने वीएसपी चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक पाले राम को सम्मानित किया।


बैठक में बताया कि ट्रस्ट की ओर से अब तक जिला पानीपत के 900 टीबी मरीजों को गोद लिया जा चुका है। इस पहल को आगे बढ़ाते हुए विधायक मनमोहन भड़ाना और अध्यक्ष अशोक कुच्छल ने स्वयं निक्षय मित्र बनने की सहमति दी। साथ ही अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें पोषण सहायता उपलब्ध करवाने का संकल्प व्यक्त किया।
विज्ञापन


-32
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed