{"_id":"570a9e054f1c1b946dc8113a","slug":"tanker-panipat-panipat-oil-accused-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर से तेल निकालने का भंडाफोड़, दो सरगना समेत सात काबू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर से तेल निकालने का भंडाफोड़, दो सरगना समेत सात काबू
ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Mon, 11 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने रिफाइनरी रोड पर बोहली के समीप टैंकर से तेल चोरी करने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने टैंकर से तेल चोरी करते दो सरगनाओं और टैंकर चालक दल समेत सात लोगों को काबू किया है। सातों पर तेल चोरी और धोखाधड़ी समेत कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सीआईए-वन पानीपत में तैनात एएसआई सुरेश कुमार को शनिवार रात के दौरान रिफाइनरी रोड पर बोहली क्षेत्र में तेल चोरी की सूचना मिली। वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पर कुछ लोग टैंकर से तेल चोरी कर रहे थे। पुलिस पार्टी को देख उक्त लोगों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा।
पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुशील ड्राइवर निवासी जाजनवाला, दीपक उर्फ दीपू, कुलबीर उर्फ कुलदीप, निवासी सरढाना, तिलक राज निवासी शाहजहांपुर घरौंडा, अंग्रेज निवासी रजापुर पानीपत, सोमबीर निवासी शाहजहांपुर व इरफान निवासी गढ़ी बेशक के रूप में की। बताया जा रहा है कि कुलबीर उर्फ कुलदीप और तिलक ने तेल चोरी का नया अड्डा बनाया था। उन्होंने टैंकर चालक सुशील व क्लीनर दीपक उर्फ दीपू से पूरी सेटिंग कर ली और जीप चालक इरफान से भी संपर्क किया। उन्होंने अंग्रेज व सोमबीर को साथ लेकर टैंकर से तेल चोरी करना शुरू कर दिया। पुलिस ने सातों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया और गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया। जहां से सातों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
रिफाइनरी रोड बोहली में टैंकर से तेल चोरी करते सात लोगों को गिरफ्तार किया है और सातों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस ने सातों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
सुरेश कुमार, एएसआई, सीआईए-वन पानीपत