फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   tan, akad, ghani fire, in nest panipat, haryana

10 एकड़ गेहूं और गन्ने की फसल जली

Sun, 03 Apr 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/समालखा।
ब्यूरो/अमर उजाला/समालखा। Updated Sun, 03 Apr 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
समालखा। गांव आट्टा में बिलासपुर रोड पर शनिवार दोपहर को आग लगने से 10 एकड़ खड़ी गेहूं और गन्ने की फसल जल गई। किसानों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का भरसर प्रयास किया और फसल में ट्रैक्टर चला दिया। ग्रामीणों के साथ आने पर दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

रबी के सीजन में आखिर वही हुआ, जिसका डर था। दमकल विभाग की लीपापोती और प्रशासन की अनदेखी से शनिवार दोपहर एक बजे गांव आट्टा में बिलासपुर रोड पर खेतों में आग लग गई। कुछ ही देर में गेहूं और गन्ने की खड़ी फसल को चपेट में ले लिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। ग्रामीण आग पर काबू पाने के लिए खुद आगे आए।
विज्ञापन

उन्होंने पहले खुद पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग बढ़ते देख किसानों को खेतों में ट्रैक्टर और हीरो लेकर पहुंचे। किसानों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। किसान कृष्ण की छह एकड़, सुरेश, सतनारायण और मामन की एक-एक एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। तहसीलदार मनोज अहलावत और थाना प्रभारी जसपाल सिंह ढिल्लो ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed