{"_id":"6a3854bb06765084dc0555bc","slug":"take-the-sir-seriously-dr-archana-panipat-news-c-18-1-knl1004-933232-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर को गंभीरता से लें : डॉ. अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर को गंभीरता से लें : डॉ. अर्चना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीइसराना। नौल्था गांव के राजकीय विद्यालय में रविवार को डॉ. अर्चना गुप्ता के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने पर अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता समुंदर जागलान द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने डॉ. अर्चना गुप्ता का बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को गंभीरता से लेने का आह्वान किया।
डॉ. गुप्ता ने कहा कि पात्र व्यक्तियों के अधिक से अधिक वोट बनवाने के लिए कार्य किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन लोगों की मृत्यु हो चुकी है या जो अन्य स्थानों पर स्थानांतरित हो गए हैं, उनके नाम वोटर लिस्ट से हटवाने की प्रक्रिया भी सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि बूथ स्तर पर संगठन मजबूत होगा तो पूरी पार्टी और सरकार भी मजबूत होगी।
इस मौके पर भाजपा नेता अनिल पंवार, जिला परिषद चेयरमैन ज्योति शर्मा, धर्मपाल जागलान, समुंदर जागलान, ऋषिपाल सांगवान, राममेहर मलिक, तेजवीर जागलान, जसमेर नौल्था, सुखबीर जागलान, सोमबीर मलिक, आनंद मलिक व जसबीर टिटाना सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।