{"_id":"68ae03c0ebeab8c86f0645a4","slug":"take-admission-till-31-for-career-in-digital-media-panipat-news-c-244-1-pnp1007-142651-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: डिजिटल मीडिया में कॉरिअर के लिए 31 तक लें दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: डिजिटल मीडिया में कॉरिअर के लिए 31 तक लें दाखिले
Wed, 27 Aug 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। वर्तमान समय में रोजगार मूलक शिक्षा के क्षेत्र में पत्रकारिता व जनसंचार का महत्वपूर्ण स्थान है। पत्रकारिता, जनसंचार व डिजिटल मीडिया से डिग्री लेने के बाद सरकारी और निजी दोनों ही क्षेत्रों में युवा अपना भविष्य बना सकते हैं। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने युवाओं को पत्रकारिता, जनसंचार व डिजिटल मीडिया में भविष्य बनाने की सलाह दी। डॉ. धर्मपाल ने बताया कि विद्यार्थी पत्रकारिता में कंटेंट राइटर, फिल्मी उद्योग, जनसंपर्ककर्मी, राजनीतिक विशेषज्ञ, विजुअल एडिटर, विज्ञापन, इलेट्रॉनिक क्षेत्रों में भविष्य चुन सकते है। इग्नू द्वारा वर्तमान में मास्टर ऑफ आर्ट ( एमएजेएमसी ), एमए (एमएजेडीएम), एमए (एमएजेईएम), एमए ( एमएडीजे), स्नातकोत्तर डिप्लोमा ( पीजीडीडीसी ), इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (पीजीडीईएमई ), पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (पीजीजेएमसी ), डिजिटल मीडिया में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (पीजीडीआईडीएम) पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। 31 अगस्त तक इग्नू के सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों को छोड़ डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, यूजी और पीजी डिग्री में दाखिला ले सकते हैं। संवाद
विज्ञापन