{"_id":"587286af4f1c1b1929ba8740","slug":"syl-made-nirnan-making-serus-bjp-goverment-dushyant-chautala","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसवाईएल के निर्माण को गंभीर नहीं भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसवाईएल के निर्माण को गंभीर नहीं भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Mon, 09 Jan 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
dushyant
- फोटो : पानीपत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सीएम मनोहरलाल एसवाईएल नहर के निर्माण के मामले में गंभीर नहीं हैं। मुख्यमंत्री एसवाईएल पर स्पष्ट बोलने की बजाय प्रधानमंत्री के कहे अनुसार चलने की बात कहते हैं। प्रदेश के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ राष्ट्रपति से मिलने के बाद भी अब तक कुछ नहीं किया बया है।
उन्होंने ये बात रविवार को पूर्व स्पीकर सतबीर सिंह कादियान के सेक्टर-11 स्थित आवास पर मीडिया से रूबरू होते वक्त कही। सांसद दुष्यंत चौटाला का यहां पहुंचने पर युवा इनेलो नेता देवेंद्र कादियान और अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सीएम ने इस नहर के निर्माण को पूरा करवाने को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने तक का समय नहीं मांगा। जबकि, सर्वोच्च न्यायालय ने अपने फैसले में एसवाईएल नहर को एक साल के अंदर बनाने के आदेश दिए हैं।
इससे स्पष्ट है कि प्रदेश की भाजपा सरकार हरियाणा की जीवन रेखा एसवाईएल को बनवाने को लेकर गंभीर नहीं है। चेतावनी दी कि सरकार ने एसवाईएल के निर्माण को लेकर जल्द ही कोई कदम नहीं उठाए तो हजारो इनेलो कार्यकर्ता 23 फरवरी से स्वयं हरियाणा और पंजाब बार्डर के पास से एसवाईएल का निर्माण शुरू कर देंगे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अभी हाल ही में मुख्यमंत्री ने बयान दिया कि उन्होंने प्रदेश के सभी 90 हलकों का दौरा कर लिया है। दुष्यंत ने कहा कि अपने दो साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री का सभी हलकों में मात्र एक बार ही जाना खुद में आश्चर्यजनक है। मुख्यमंत्री के आरटीआई विंग के अनुसार सीएम की घोषणाओं में से मात्र 10 प्रतिशत ही पूरी होने वाली हैं। अभी 70 प्रतिशत तो ऐसी है, जिन पर काम तक शुरू नहीं हुआ है। पानीपत के शुगर मिल की गांव डाहर में आधारशिला रख दी गई, लेकिन अब इसका निर्माण शुरू होने या फिर बनकर तैयार होने की तरफ कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बड़े-बड़े दावे करके जनता का ध्यान विकास के मुद्दे से भटका रही है।
विज्ञापन
नोटबंदी की वजह से लाखों मजदूर बेरोजगार हो चुके हैं। युवाओं को बेरोजगारी भत्ते के रूप में 6900 रुपये देने की घोषणा की थी। लेकिन, यह उन्हें नहीं मिल रहा। उन्होंने घोषणा की कि इनेलो की युवा विंग प्रदेश के सभी गांवों में 17 जनवरी से जनजागरण अभियान चलाएगी।
इससे पहले दुष्यंत चौटाला पानीपत ग्रामीण हलके के प्रधान कुलदीप राठी की पत्नी की तेरहवीं पर शोक व्यक्त करने सेक्टर-18 स्थित उनके आवास पर पहुंचे।
इस अवसर पर युवा नेता देवेंद्र सिंह कादियान, जिला उपाध्यक्ष हरलाल मलिक, जिला संयोजक एडवोकेट शेर सिंह खर्ब, बिजेंद्र सिंह कादियान, नरेंद्र निंबरी पूर्व सरपंच, प्रचार सचिव प्रेम सिंह भालसी, डॉ. सतबीर जोशी, अमर सिंह गलगट, गुरविंद्र सरपंच, नवीन जागलान, जगदीश निंबरी, डॉ. यशपाल ढांडा, सतबीर खर्ब, नवीन भालसी, ओमप्रकाश मलिक, राजकुमार कादियान, महेंद्र शेरा, मनोज झटीपुर, कृष्ण चंदौली, यशवीर खर्ब, कृष्ण मलिक, लालचंद बिंझौल, दीपक कादियान, सुशील रोड़, अनूप राठी व अजीत मौजूद रहे।