फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   swimming, panipat, haryana

गर्ल्स तैराकों की शानदार डाइव

Sat, 30 Jul 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Sat, 30 Jul 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
swimming, panipat, haryana
तैराकी - फोटो : पानीपत
पानीपत/समालखा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, पानीपत सिटी में देशभर के डीपीएस की गर्ल्स तैराकों ने शानदार तैराकी पेश की। तैराकों की हर डाईव पर लोग अचंभित हो गए।
विज्ञापन

डीपीएस पानीपत सिटी में डीपीएस नेशनल तैराकी प्रतियोगिता का शनिवार को दूसरा दिन रहा। दूसरे दिन 200 मीटर फ्री स्टाइल स्वीमिंग प्रतियोगिता हुई। हीट नंबर-एक में डीपीएस कोरबा, राजकोट गांधीनगर, बठिंडा, ग्रेटर नोयडा, इंदिरापुरम के प्रतिभागी शामिल हुए। हीट नंबर-दो में डीपीएस सोनीपत, नोयडा, वसंत कुंज, मथुरा रोड और इंदौर के, जबकि हीट नंबर-तीन में डीपीएस बंगलुरु (साउथ), भिलाई, पानीपत सिटी, मुरादाबाद, आरके पुरम और हरिद्वार के प्रतिभागी शामिल हुए। हीट नंबर-चार में डीपीएस भोपाल, उदयपुर, कल्याणपुर और कानपुर ने भाग लिया।
विज्ञापन


200 मीटर फ्री स्टाइल में नव्या सिंघल डीपीएस नोयडा प्रथम, अभिग्न डीपीएस बंगलुरु और दिलप्रीत कौर डीपीएस गांधीनगर संयुक्त रूप से द्वितीय, जैसमीन चावला डीपीएस मथुरा रोड ने तृतीय स्थान पाया। 200 मीटर बटर फ्लाई में हिता नायक डीपीएस बंगलुरु साउथ प्रथम, जैसमिन चावला डीपीएस मथुरा रोड द्वितीय और नव्या सिंघल डीपीएस नोयडा तृतीय रहीं। इससे पहले डीपीएस पानीपत सिटी के प्रो. वाइस चेयरमैन अमित राणा और प्रिंसिपल अर्चना जैन ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर दूसरे दिन की प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेलों से आगे बढ़ने के साथ मिलकर काम करने की सीख भी मिलती है। युवा पीढ़ी को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed