फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Swimmers showed their strength in the trials

Panipat News: तैराकों ने ट्रायल में दिखाया दमखम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 03:15 AM IST
विज्ञापन
Swimmers showed their strength in the trials
पानीपत। जिला तैराकी संघ द्वारा सब जूनियर और जूनियर लड़के व लड़कियों की जिला स्तरीय टीम के लिए ट्रायल लिया गया। इस दौरान तैराकों ने दमखम दिखाया। यह ट्रायल काला आंब रोड स्थित चौ. बलदेव सिंह तरणताल में किया। ये सब अगले महीने प्रदेश स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन

संघ के जिला प्रधान सुखवीर मलिक ने ट्रायल की शुरूआत की। जिसमें जिला से करीब 150 तैराकों ने भाग लिया। तैराकों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इसके आधार पर इनका चयन किया गया। चयनित तैराक बहादुरगढ़ में जुलाई महीने में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। यह प्रतियाेगिता हरियाणा राज्य तैराकी प्रतियोगिता के रूप में आयोजित की जाएगी। सुखबीर मलिक ने बताया कि बच्चों को तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए। इससे दो लाभ होते हैं। एक शरीर स्वस्थ रहता है। साथ ही दूसरा आगे बढ़ने का आत्मविश्वास बढ़ता है। खिलाड़ियों को नशे से दूर रहकर खेलों में भाग लेकर अपने गांव और परिवार का नाम रोशन करना चाहिए। जिससे अन्य युवाओं को खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहन मिले।
विज्ञापन

सचिव प्रवीण कादियान ने बताया कि तैराकी ट्रायल के दौरान अभिभावक और खिलाड़ियों में अलग ही खुशी देखने को मिली। चयनित खिलाड़ियों ने अपने अभिभावकों का आशीर्वाद लेकर प्रतियोगिता की बेहतर तैयारी करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर उपप्रधान प्यारे लाल, कोच सुनिल, प्रदीप, गिल, संजीव नादल, जितेंद्र व राजू मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

इन तैराकों का हुआ चयन
समर्थ, अरमान, श्याम, रिधिमा, मनन, रुद्र, शौर्य, कार्तिक, आरुश, वंश, निहाल, अनिरुद्ध, विश्वजीत, दिविंज, गौरव, आदित्य, सिद्धार्थ, कमलदीप कौर, फिजा, सायना, सोनम, तवुज, अनुष का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed