फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sweet shop running without license caught

Panipat News: बिना लाइसेंस चल रही मिठाई की दुकान पकड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Sweet shop running without license caught
पानीपत/मतलौडा। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता करनाल की टीम ने शुक्रवार को मतलौडा की अनाज मंडी में बिना लाइसेंस मिठाई की दुकान चलाते पकड़ी है। टीम ने राधे-राधे स्वीट्स दुकान का औचक निरीक्षण कर दुकानदार रविंद्र कुमार वासी मतलौडा से एफएसएसएआई लाइसेंस मांगा तो वह पेश नहीं कर सका। खाद्य एवं औषधि सुरक्षा विभाग से डाॅ. जोगिंद्र ने दुकानदार को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग की जांच के दौरान दुकान में इमली चटनी 80 किग्रा., खोया बर्फी 15 किग्रा., केक 10 किग्रा., चमचम मिठाई 25 किग्रा., बेसन 53 किग्रा., गुलाब जामुन 30 किग्रा. मिले। जिनके एक-एक सैंपल लिए गए। इन सैंपलों को जांच के लिए करनाल के मधुबन की प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। जिसके परिणाम आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। दुकान में खाद्य वस्तुएं तैयार करते समय नौ घरेलू गैस सिलिंडर भी मिले। इन पर मार्का एचपी मिला। जिनका वजन करने पर 55.02 किलोग्राम गैस पाई गई। दुकानदार रविंद्र द्वारा इन सिलिंडरों को मैसर्ज वजीर गैस एजेंसी से लेकर उपयोग करने के बारे में बयान दिया गया।
विज्ञापन

इस संबंध में निरीक्षक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग मतलौडा प्रवीन द्वारा स्थानीय पुलिस को शिकायत दी गई है। स्थानीय पुलिस ने दुकानदार रविंद्र के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में मुख्यमंत्री उडनदस्ता करनाल से उप निरीक्षक राज सिंह, ईएएसआई प्रवीन कुमार गुप्तचर इकाई पानीपत, खाद्य औषधि सुरक्षा विभाग डाॅ. जोगिंद्र, निरीक्षक प्रवीन, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग मतलौडा से उप निरीक्षक जिले सिंह और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed