फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Survey of drinking water and sewerage connections of city and rural areas will be done: Rajni

शहर व ग्रामीण क्षेत्र के पेयजल व सीवरेज कनेक्शन का होगा सर्वेक्षण : रजनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Survey of drinking water and sewerage connections of city and rural areas will be done: Rajni
यमुनानगर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग माय भारत पोर्टल पर पंजीकृत स्वयंसेवी युवाओं के माध्यम से शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के पेयजल एवं सीवरेज कनेक्शन का सर्वेक्षण करवाएगा। इसके लिए सभी शहर और ग्राम पंचायत में माय भारत पोर्टल पर पंजीकृत स्वयंसेवकों की नियुक्ति की जाएगी। यह जानकारी जिला सलाहकार रजनी गोयल ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला के शहरी क्षेत्र रादौर, साढौरा, यमुनानगर के लिए माय भारत पोर्टल के माध्यम से आवेदन मांगे गए हैं, ऐसे में युवा 28 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। रजनी गोयल ने बताया कि एक अगस्त से कार्य पूर्ण रूप से शुरू कर दिया जाएगा। माय भारत पोर्टल पर जाकर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एक्सपीरियंस लर्निंग प्रोग्राम के लिए आवेदन करना होगा। इनके माध्यम से ग्रामीण, शहरी क्षेत्र में स्वीकृत गतिविधियों के क्रियान्वयन के लिए 1 से 31 अगस्त तक एक्सपीरियंस लर्निंग प्रोग्राम के तहत स्वीकृत गतिविधियों का क्रियान्वयन करवाया जाएगा। स्वयंसेवकों को 1 से 4 अगस्त तक जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यों, पेयजल आपूर्ति योजनाओं, विभागीय प्रयोगशालाओं, जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की गतिविधियों, ग्राम जल एवं सीवरेज समिति और स्वयं सहायता समूह से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान भी किया जाएगा। इसके पश्चात 5 से 26 अगस्त तक स्वयं सेवकों द्वारा घर-घर जाकर कनेक्शन में सुधार, अस्वच्छ कनेक्शन, लीकेज तथा पेयजल परीक्षण से संबंधित संरक्षण भी करवाया जाएगा। 27 से 31 अगस्त तक दस्तावेजों का संकलन प्रस्तुतीकरण की गुणवत्ता की जांच तथा आवश्यक सुधार का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed