फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Surbhi made web world record in Kathak and brought fame to the entire state

Panipat News: सुरभि ने कत्थक में वेब वर्ल्ड रिकॉर्ड बना किया पूरे प्रदेश का नाम रोशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 06:46 AM IST
विज्ञापन
Surbhi made web world record in Kathak and brought fame to the entire state
पानीपत। नृत्य मेरी भाषा, नृत्य मेरी अभिलाषा, नृत्य मेरा सम्मान है और नृत्य मेरी पहचान। एक कविता की इन पंक्तियों पर मॉडल टाउन निवासी सुरभि पुनानी खरी उतरती जा रही हैं। थाईलैंड देश में अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली सुरभि पुनानी ने कत्थक में वेब वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उनको शुक्रवार को ही सर्टिफिकेट और अवार्ड से सम्मानित किया है। उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाकर न केवल पानीपत और कुरुक्षेत्र बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

सुरभि पुनानी ने बताया कि उन्होंने जून महीने में वेब वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए आवेदन किया था। इसको लेकर तीन चरणों में इंटरव्यू लिया गया। 21 जून को उनका चयन वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए चयन किया गया। उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए अब तक के मंचीय कार्यक्रमों की प्रस्तुति के अलावा सर्टिफिकेट उपलब्ध कराए। इसके आधार पर वेब वर्ल्ड रिकॉर्ड मिला है।
विज्ञापन


सुरभि पुनानी ने बताया कि उसका जन्म नौ मार्च 1994 को कुरुक्षेत्र के मोहननगर में हुआ था। आठ फरवरी 2024 को पानीपत के मॉडल टाउन निवासी चिराग पुनानी के साथ शादी हुई है। उनकी मां वर्षा काठपाल को नृत्य का शौक था। उन्होंने तीन साल की उम्र में ही नृत्य का अभ्यास शुरू कर दिया था। सेक्टर-3 स्थित डीएवी स्कूल की अध्यापिका मीनाक्षी कौशिक ने उनको पारंगत किया। स्कूल स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट स्थान पाया। उन्होंने 2012 में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में स्नातक की पढ़ाई शुरू की। यहां प्रसिद्ध डॉ. संतोष कुमार सावरिया से मिलने का अवसर मिला। उन्होंने उनके मार्गदर्शन में कत्थक नृत्य में पारंगत हुई। आज सब मेरे गुरु डॉ. संतोष कुमार सावरिया और डॉ. मीनाक्षी कौशिक की शिक्षाओं के कारण मिला है। उन्होंने 2023 में शास्त्रीय नृत्य में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। 2019 में थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
मायका के बाद ससुराल का मिला पूरा साथ
सुरभि पुनानी ने बताया कि मायका में मां वर्षा काठपाल, पिता त्रिलोक काठपाल, भाई बहन दीपिका हर्षित कठपाल और मानविक सलूजा ने हमेशा प्रोत्साहन किया है। उनकी आठ फरवरी 2024 को पानीपत के मॉडल टाउन निवासी चिराग पुनानी के साथ शादी हुई। यहां ससुर सुनील पुनानी, सास वर्षा पुनानी व देवर रजत पुनानी का सहयोग मिला। उनके सहयोग से आज यहां पहुंची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed