{"_id":"68e018da17c90f91fe0d6214","slug":"surajkund-diwali-mail-begins-panipat-news-c-244-1-pnp1001-144924-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सूरजकुंड दिवाली मेल का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सूरजकुंड दिवाली मेल का आगाज
Sat, 04 Oct 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 04 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि हरियाणा पर्यटन निगम की ओर से आयोजित सूरजकुंड दिवाली मेला विगत वीरवार को शुरू हो गया है। यह सात अक्तूबर तक रहेगा। मेले में देश के विभिन्न राज्यों के साथ विदेश से आए शिल्पकार, कलाकार और उद्यमी अपनी कला और संस्कृति की झलक प्रस्तुत कर रहे हैं।
उपायुक्त ने कहा कि यह मेला लोगों को देश और प्रदेश की विविध कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और परंपराओं से रूबरू कराने का एक बेहतरीन अवसर प्रदान करता है। मेले में लगभग काफी स्टॉल लगाए गए हैं। जिनमें हस्तशिल्प, गृह सजावट सामग्री, पारंपरिक परिधान, आभूषण, दीपावली की खरीदारी के लिए विशेष आइटम तथा विभिन्न राज्यों के स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध हैं। मेले में लोक नृत्य, संगीत प्रस्तुतियां, फैशन शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है, जिससे आने वाले दर्शक कला और मनोरंजन का अनोखा अनुभव प्राप्त करेंगे। उपायुक्त ने कहा कि दिवाली की खरीदारी और परिवार के साथ उत्सव का आनंद लेने के लिए यह मेला खास है।