बापौली। अनाज मंडी बापौली के किसान भवन में भारतीय किसान यूनियन द्वारा सनौली-बापौली खंड के किसानों की सभा हुई। इसकी अध्यक्षता मदनलाल रावल ने की। सभा में बताया गया कि 26 जुलाई 2023 को कोई चुनाव नहीं हुआ, जिसमें जगपाल रावल को असांविधानिक तरीके से किसान भवन का प्रधान नियुक्त कर दिया गया। जबकि 28 अप्रैल 2023 को पहले ही सनौली -बापौली ब्लॉक से टिंकू देशवाल को प्रधान और सूरजभान रावल का उप प्रधान और सचिव नदीम गुर्जर को नियुक्त किया गया है। यह फैसला सनौली बापौली ब्लॉक के किसानों की सहमति से हुआ था। मंगलवार को टिंकू देशवाल ने अपनी उपस्थिति स्पष्ट करते हुए पंचायत में अपनी जिम्मेवारी सूरजभान रावल को सौंप दी है। वे बापौली-सनौली की ओर से भारतीय किसान यूनियन का जिले का प्रधान नियुक्त किए गए हैं। सभी किसानों ने मिलकर सूरजभान को माला पहनकर उनका स्वागत किया। जिला प्रधान किसान भवन की जिम्मेदारी दी गई। सभी उपस्थित किसानों ने हाथ उठाकर समर्थन किया। टिंकू देशवाल सनौली ब्लॉक से आते हैं और पहले सनौली ब्लॉक से जिले के प्रधान रह चुके हैं। टिंकू देशवाल ने बताया कि उनकी कुछ मजबूरियां हैं। वे किसान यूनियन को समय नहीं दे पा रहे हैं। इसलिए वे अपने उप प्रधान को प्रधान की जिम्मेवारी दे रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व जिला प्रधान चूहड् सिंह रावल, पितांबर रावल बापौली, सुंदर रावल खेडा पूर्व बापौली ब्लॉक प्रधान, सतीश रावल, सोनू रावल, बलिंद्र राणा, गोपी चंद भलौर, रामकुमार, प्रेम, विनोद, जगदीश, चंद्र भान, रामपाल रावल, सुखबीर, रामकरण आदि मौजूद रहे ।