फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Super NDA: Out of 155, only 57 students took the exam, 98 remained absent

सुपर एनडीए : 155 में से महज 57 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, 98 रहे गैर हाजिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Super NDA: Out of 155, only 57 students took the exam, 98 remained absent
पानीपत। राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के सेना में जाने के सपने को पूरा करने के लिए ली गई सुपर एनडीए परीक्षा से अधिकतर विद्यार्थियों ने दूरी बनाए रखी। पंजीकृत 155 विद्यार्थियों में से महज 57 विद्यार्थियों ने ही परीक्षा दी, जबकि 98 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। दो सत्रों में आयोजित परीक्षा परिणाम में राज्य स्तर पर मेरिट में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को दो साल तक एनडीए की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।
विज्ञापन

सुपर एनडीए परीक्षा के लिए जीटी रोड लालबत्ती चौक के पास स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा केंद्र बनाया गया था। नकल रहित परीक्षा संचालित करवाने के लिए जिला विज्ञान विशेषज्ञ विजेंद्र सिंह को पर्यवेक्षक और विद्यालय मुखिया को परीक्षा अधीक्षक नियुक्त किया गया था। दो सत्रों में चली परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। पहली बार हुई परीक्षा में 11वीं कक्षा के 119 विद्यार्थियों में से 37 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं 12वीं कक्षा के 36 विद्यार्थियों में से महज 20 विद्यार्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा में प्रदेश स्तर पर 100 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इनमें 75 छात्र और 25 छात्राएं शामिल रहेंगी।
विज्ञापन

सुपर एनडीए परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई। प्रात:कालीन सत्र में विद्यार्थियों ने गणित विषय की परीक्षा दी। यह परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक चली। वहीं सायंकालीन सत्र में विद्यार्थियों की सामान्य ज्ञान की परीक्षा हुई। यह परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक चली। पर्यवेक्षक को ओएमआर शीट और हस्ताक्षर शीट के पैकेटों को सील बंद कर 17 अक्तूबर तक शिक्षा सदन पंचकूला में जमा करवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
समय लंबा होने के कारण विद्यार्थियों ने बनाई दूरी
शिक्षा अधिकारियों ने बताया कि सुपर एनडीए परीक्षा के लिए आवेदन अगस्त-2021 में मांगे गए थे। उस समय जो विद्यार्थी 12वीं कक्षा में पढ़ते थे, वो कक्षा पास कर जा चुके हैं। कुछ विद्यार्थी स्कूल छोड़ गए हैं तो कुछ कहीं कोचिंग ले रहे हैं। आवेदन करने के बाद लंबा समय बीतने के कारण ही अधिकतर विद्यार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे।

वर्जन-
सुपर-एनडीए की परीक्षा शनिवार को दो सत्रों में आयोजित की गई। जिसमें 155 विद्यार्थियों में से महज 57 विद्यार्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। अन्य 98 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। इस परीक्षा में राज्य स्तर पर मेरिट में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को दो साल तक निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। विद्यार्थियों के रहने, खाने और किताबों का खर्च शिक्षा विभाग वहन करेगा।
- विजेंद्र सिंह पुनिया, नोडल अधिकारी, सुपर-एनडीए, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed