Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sunlight ineffective, cold wave continues throughout the day

Panipat News: धूप बेअसर, पूरे दिन सताती रही शीतलहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Sunlight ineffective, cold wave continues throughout the day
पानीपत। करीब 11 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली शीतलहर में बुधवार दोपहर के समय करीब तीन घंटे निकली धूप बेअसर नहीं। लोग धूप के दौरान भी ठिठुरन से कांपते रहे। पहाड़ों की तरफ की चली हवा से अधिकतम और न्यूनतम तापमान एक-एक डिग्री घट गया।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान इस मौसम में अब तक का सबसे कम रहा। लोगों को सुबह व शाम के समय ठिठुरन बढ़ने से घरों से बाहर निकल पाना भी मुश्किल हो गया। मौसम विशेषज्ञों ने अगले तीन दिन से कोहरा छाने और न्यूनतम तापमान कम होने की संभावना जताई है। बुधवार को सुबह हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा। इसके साथ सुबह ही करीब 11 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल पड़ी। हवा चलने पर कोहरा छट गया। दोपहर करीब एक बजे धूप खिल गई। यह करीब तीन घंटे तक खिली। इस दौरान शीतलहर चलती रही।
विज्ञापन

तेज हवा के चलते धूप भी बेअसर रही। शाम को चार बजे फिर से ठंड बढ़ने लगी। इसके बाद ठंड बढ़ने लगी। ठंड के चलते देर रात को सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री दर्ज किया गया। हवा की गति 11 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया था। जिले के अधिकांश स्थानों पर घना को कोहना छाने की संभावना है। हवा की गति पांच से 11 किलोमीटर प्रतिघंटे के बीच रहने की उम्मीद है। इससे तापमान चार या पांच डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed