फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   sunken land in populated area

Panipat News: आबादी एरिया में धंसी जमीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
sunken land in populated area
पानीपत। सेक्टर 29 के बाद अब सेक्टर 25 के आबादी के एरिया में मुख्य सीवर लाइन के ऊपर से जमीन धंस गई है। यहां करीब 15 फुट लंबा, नौ फुट चौड़ा और सात फुट गहरा गड्ढा हो गया। गनीमत रही कि इस गड्ढे की वजह से कोई हादसा नहीं हो सका। हादसा तो टल गया है लेकिन अभी भी खतरा बरकरार है। हालांकि इसके नीचे से जाने वाली शहर की मुख्य सीवर लाइन भी सुरक्षित है। सूचना मिलते ही एसडीओ अर्पित बुधवार ने मौके का मुआयना किया और गड्ढे में मिट्टी भरवाने के बाद इसे बंद कर दिया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि आज से ठीक दो सप्ताह पहले दस अगस्त को सेक्टर 29 पार्ट-2 में चौथी बार जमीन धंस चुकी है। जिसकी रिपेयरिंग अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। पिछले एक साल में ये पांचवां जमीन धंसने का मामला सामने आया है। गौरतलब है कि पिछली बार धंसी जमीन से करीब 50 फुट चौड़ा और 25 फुट गहरा गड्ढ़ा बना था। ये एरिया औद्योगिक क्षेत्र में है लेकिन सेक्टर 25 के मलिक एन्क्लेव के पास रिहायशी एरिया में अबकी बार जमीन धंसी है। नगर निगम यहां करीब 300 मीटर में सीआईपीपी तकनीक से नई लाइन लगाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इससे पहले चार बार सेक्टर 29 पार्ट-2 में ही ये लाइन करीब 500 मीटर के एरिया धंस चुकी है। जिसमें तीन बार निगम ने दिन रात कड़ी मशक्कत के बाद चलती लाइन में स्टील और कंक्रीट से इसको रिपेयर करने का काम किया और चौथी बार का काम चालू है। वहीं, पांचवीं बार इस गड्ढ़े को निगम ने लाइन लीक न होने की वजह से मिट्टी डालकर भर दिया है। करीब 30 साल पुरानी इस लाइन के डिजाइन से लेकर उसकी गुणवत्ता शक्ति भी अब पूरी हो चुकी है। विशेष तौर पर बबैल नाके से लेकर सिवाह सीटीपी प्लांट तक इस लाइन को बदलने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन





अधिकारियों का कहना है कि शहर की इस मुख्य सीवर की निकासी की लाइन पर वार्ड नंबर एक से लेकर 16 तक की निकासी निर्भर करती है। पुरानी शहर की मुख्य सीवर लाइन जीटी रोड से होते हुए सनौली रोड से गुजरते हुए बबैल नाका तक जाती है। यहां से बाइपास के सहारे सिवाह एसटीपी प्लांट तक जाती है। बबैल रोड से लेकर सिवाह तक इसकी लंबाई करीब 11 किलोमीटर की है। इसका कंक्रीट अब झड़ने लगा है। वहीं, औद्योगिक सेक्टरों के डाई हाउस भी इसके मैनहोल से इसमें केमिकल युक्त गंदा पानी छोड़ रहे हैं। अब बबैल नाके से लेकर सिवाह एसटीपी तक इसे नई बनाने का करीब 109 करोड़ का टेंडर सरकार के पास अनुमति के लिए भेजा है।

वर्जन:
सेक्टर के दौरे के दौरान जमीन धंसने का मामला सामने आया। मौके पर पहुंच कर गड्ढे का मौका देखा है। इसको मिट्टी डालकर भरा दिया है। पाइप लाइन को लेकर भी काम किया जाएगा।
अर्पित बुधवार, एसडीओ, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed