{"_id":"66cc4f146e31eaba0e0015e1","slug":"sunil-jain-became-the-head-of-shri-digambar-jain-panchayat-and-manoj-jain-became-the-secretary-panipat-news-c-244-1-pnp1001-123259-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: श्री दिगंबर जैन पंचायत के सुनील जैन प्रधान और सचिव मनोज जैन बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: श्री दिगंबर जैन पंचायत के सुनील जैन प्रधान और सचिव मनोज जैन बने
विज्ञापन
पानीपत। श्री दिगंबर जैन पंचायत के प्रधान का ताज सुनील जैन के सिर सजा है। सचिव पद पर मनोज जैन ने जीत हासिल की है। सुनील जैन को 189 को वोट मिले हैं, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भूपेंद्र जैन को 171 वोट मिले। उन्होंने 18 वोटों से जीत दर्ज की। वहीं सचिव पद पर मनोज जैन को 197 वोट मिले और दीपक जैन को 166 वोट मिले। मनोज जैन 31 वोटों से विजयी रहे। उनको लगातार दूसरी बार सचिव की जिम्मेदारी मिली है।
पानीपत की प्राचीन संस्थाओं में से एक श्री दिगंबर जैन पंचायत पानीपत का त्रिवार्षिक चुनाव रविवार को जिनवाणी विद्या भारती स्कूल में हुआ। चुनाव अधिकारी सुभाष जैन व रविंद्र जैन की देखरेख में प्रातः नौ बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। चुनाव अधिकारियों ने सभी चारों उम्मीदवारों को पटका पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि सायं चार बजे तक 416 में से 368 लोगों ने वोट की। इसके बाद गिनती की गई। जिसमें परिणाम जारी किए गए। प्रधान पद पर आठ और सचिव पद पर पांच वोट रद्द की गई।
कोट्स फोटो
सभी को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे
प्रधान 67 वर्षीय सुनील जैन बने हैं। वे श्री सम्मेद शिखर के वात्सल्य भवन के अध्यक्ष रह चुके हैं। वे श्री दिगंबर जैन पंचायत के पहली बार प्रधान बने हैं। उन्होंने बताया कि सभी सदस्यों को साथ लेकर जैन मंदिरों को आगे लेकर जाएंगे। धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन सबके साथ मिलकर किया जाएगा। चुनाव के दौरान सभी साथ बैठे थे और उनके आगे भी इसी तरह के संबंध रहेंगे।
विज्ञापन
-- -- -- कोट्स फोटो-- -- -- --
नियमित रूप से कराया जाएगा समाज का कार्यक्रम
सचिव 48 वर्ष के मनोज जैन बने हैं। वे जैन स्कूल सोसायटी के 2016 से 2019 उपप्रधान और 2021 से 2024 तक श्री दिगंबर जैन पंचायत के सचिव रहे हैं। उन्होंने बताया कि जैन समाज का कार्यक्रम नियमित रूप से कराया जाएगा।