Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sundar Singh from Himachal gets four-year prison term for smuggling 400 grams of charas

Panipat News: 400 ग्राम चरस तस्करी में हिमाचल के सुंदर सिंह को चार साल की कैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Sundar Singh from Himachal gets four-year prison term for smuggling 400 grams of charas
60 हजार रुपये जुर्माना, नहीं भरने पर एक साल की अतिरिक्त सजा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। एनडीपीएस की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 400 ग्राम चरस तस्करी के मामले में दोषी हिमाचल प्रदेश के कुल्लू निवासी सुंदर सिंह को चार साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 60 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं भरने पर उसे एक साल की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।
मामला 16 दिसंबर 2020 का है। पुलिस ने गश्त के दौरान पानीपत बस अड्डे पर सुंदर सिंह को पकड़ा था। वह हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू स्थित गांव तांदी का निवासी है। तलाशी के दौरान उसके पास से 400 ग्राम चरस बरामद हुई थी। पूछताछ में उसने बताया था कि वह चरस हिमाचल प्रदेश से पानीपत में बेचने के लिए लाया था। इसके बाद सेक्टर-29 थाना पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश योगेश चौधरी की फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई। बचाव पक्ष ने सजा में नरमी बरतने की अपील करते हुए कहा कि सुंदर सिंह का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। वह परिवार में अकेला कमाने वाला है। उसके बुजुर्ग माता-पिता बीमार हैं और दो बेटियों की जिम्मेदारी भी उसी पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सरकारी वकील ने अपराध की गंभीरता और समाज पर नशे के दुष्प्रभावों का हवाला देते हुए कड़ी सजा देने की मांग की। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने दोषी को चार साल की कठोर कारावास की सजा और 60 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed