फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Suicide attempt

'श्ाराब का ठेका बंद कराने के लिए खुदकुशी की कोशिश

Thu, 19 Sep 2013 11:32 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Thu, 19 Sep 2013 11:32 PM IST
विज्ञापन
Suicide attempt
पानीपत के सनौली मिर्जापुर में महिलाओं ने शराब के ठेके को बंद कराने की मांग को लेकर ठेके के सामने ही तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। वे प्रशासन की अनेदखी से गुस्साई थी। ग्राम पंचायत सरपंच ने महिलाओं को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव मिर्जापुर की महिला वीरवार को शराब के ठेके के विरोध केरोसिन लेकर पहुंच गई। महिलाओं ने ठेका बंद न होने पर तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। महिलाओं ने ठेकेदार और पुलिस के बीच सांठगांठ का आरोप लगाया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने ठेेकेदार से पैसे खाए हैं। जिसके चलते ठेकेदार पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलते ही गांव की महिला सरपंच सावित्री देवी ने मौके पर पहुंची और आक्रोशित महिलाओं को समझाकर शांत किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि यहां से शराब के ठेके को जल्द ही उठवा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर शांति, अनीता, अनारो, बिमला, बुद्धो, केला, महेंद्री, नीलम, सुनीता, ममता, माया, चलती, प्रकाशी और भरपाई मौजूद रही। उन्होंने बताया कि ठेके के सामने से महिलाओं व लड़कियाें का निकल पाना मुश्किल है। बुधवार को गांव की फिरनी पर यमुना बांध के पास स्थित शराब के ठेके पर ताला जड़ दिया था।


इसके बाद बुधवार शाम को ठेकेदार पुलिस को लेकर गांव मे पहुंचा और रोब झाड़ते हुए शराब के ठेके को खोलने का प्रयास किया। आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ धक्का मुक्की कर खदेड़ने का प्रयास किया। महिलाओं ने चेतावनी दी किजब तक ठेका नहीं उठेगा तो उनका संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed