{"_id":"6227c3a8e3781c7570308d1e","slug":"suggestions-for-removing-roadways-buses-from-the-depot-in-three-minutes-panipat-news-knl101277821","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मिनट में रोडवेज बसों को डिपो से निकालने पर लिए सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मिनट में रोडवेज बसों को डिपो से निकालने पर लिए सुझाव
विज्ञापन
पानीपत। रोडवेज जीएम कुलदीप जांगड़ा अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक करते हुए।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। रोडवेज डिपो में कर्मचारियों के साथ मंगलवार को दूसरी मासिक बैठक हुई। जिसमें बस डिपो से आने के बार सवारी बैठाकर निकलने तक महज तीन मिनट लगने की व्यवस्था को लागू करने पर विचार हुआ। इस व्यवस्था को लागू करने में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए कर्मचारियों से सुझाव मांगे गए, जिससे बसों की वजह से जीटी रोड पर जाम नहीं लगे।
मासिक बैठक की अध्यक्षता डिपो के जीएम कुलदीप जांगड़ा ने की। बस डिपो में पहले ही अधिक देर तक बसें खड़ी होने की वजह से जगह नहीं होती, जिस पर पीछे आ रही बसों को सड़क पर खड़ा होना पड़ता है। इसकी वजह से जीटी रोड पर जाम लग जाता है। ऐसे में प्रवेश से लेकर निकासी तक सिर्फ तीन मिनट ही डिपो के अंदर बस खड़ी होने की व्यवस्था लागू की गई। इसे प्रभावी बनाने के लिए कर्मचारियों ने सुझाव रखे। जीएम ने कहा कि पूरी टीम बसों में यात्रियों को बैठाकर निर्धारित समय में बाहर निकालने का काम करें, जिससे दिक्कत नहीं हो।
गोमाता की सेवा के लिए देंगे दान
डिपो के सभी कर्मचारियों ने हर माह वेतन से गोमाता की सेवा के लिए दान करने की घोषणा की। कर्मचारी अपने वेतन से 30 रुपये का दान करेंगे, जिससे गोशाला को दान में दिया जाएगा।