{"_id":"674637a963208e3bf40983e3","slug":"sugarcane-producing-farmers-will-get-payment-on-third-to-fourth-day-panipat-news-c-244-1-pnp1004-128073-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना उत्पादक किसानों को तीसरे से चौथे दिन मिलेगा भुगतान, कटाई को मिलेगी हार्वेस्टिंग मशीनें : अरविंद शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना उत्पादक किसानों को तीसरे से चौथे दिन मिलेगा भुगतान, कटाई को मिलेगी हार्वेस्टिंग मशीनें : अरविंद शर्मा
विज्ञापन
पानीपत। प्रदेश भर के गन्ना उत्पादक किसानों को अब उनकी फसल का भुगतान तीसरे या चौथे दिन में मिल जाया करेगा। प्रदेश में गन्ना उत्पादक किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। गन्ना कटाई के लिए किसानों को जल्द ही हार्वेस्टिंग मशीनें लगाई जाएंगी। इसके लिए विशेषज्ञ किसानों को बाकायदा गन्ने की बोआई की ट्रेनिंग भी देने आएंगे।
ये बातें मंगलवार को पानीपत की डाहर गांव स्थित शुगर मिल के शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचे सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा ने कही। इस दौरान उन्होंने पानीपत और शाहबाद शुगर मिल के अधिकारियों से गन्ना पेराई का लक्ष्य और गन्ना उत्पादक किसानों के बारे में भी पूछा और कहा कि किसी भी सूरत में गन्ना उत्पादक किसानों की संख्या में कमी नहीं आने दी जाए। किसानों को हर सहूलियत दी जाए। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है कि गन्ना किसान जितने पहले थे उससे कम नहीं होने चाहिए। किसानों को उनका मान सम्मान मिले, उन्हें कोई तकलीफ न हो।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में सालों से घाटे में चल रही शुगर मिलों को अब उबारा जाएगा। सोनीपत का शुगर मिल का पुराना प्लांट अच्छे से चल रहा है। करनाल शुगर मिल का 18 करोड़ का मुनाफा था, अबकी बार 30 करोड़ का मुनाफा देगी। ऐसे ही पानीपत की शुगर मिल भी काम करे। सुबह 11 बजे निर्धारित कार्यक्रम में देर से करीब साढ़े तीन बजे पहुंचे मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि उन्हें आज शाहबाद मिल में भी जाना था और पानीपत में भी। इसी बीच निजी कारण की वजह से वे पानीपत लेट पहुंचे। उन्होंने शाहबाद वाले किसानों से कहा कि अब व्यस्त होने की वजह से नहीं आ पाऊंगा। उन्हें यहीं से धन्यवाद करते हुए कहा कि आपके पास फिर कभी आंऊगा। इस कार्यक्रम का न्योता केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल, पंचायत विकास एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा, समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना और शहरी विधायक प्रमोद विज को भी दिया गया था लेकिन इनमें से सिर्फ मंत्री अरविंद शर्मा ही पहुंचे। मंत्री अरविंद शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के जवान, किसान और पहलवान यानी खिलाड़ियों की जय का नारा भी लगाया।