फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   sucide

धमकियों से परेशान युवक ने जहर खाकर जान दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
sucide
sucide - फोटो : Panipat
गांव इसराना में एक 33 वर्षीय युवक के साथ गांव के ही दूसरे युवक ने मंगलवार शाम चार बजे मारपीट की और स्कूटी छीनकर उसे जान से मारने की धमकी दी। धमकी से परेशान होकर युवक ने दो घंटे बाद ही जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने मॉडल टाउन स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव इसराना निवासी रमेश ने बताया कि वह तीन बेटियों व चार बेटों का पिता है। उसका बड़ा बेटा कप्तान (33) गांव में ही एक आटा चक्की की दुकान पर आटा पीसने का काम करता था। मंगलवार शाम को गांव के अड्डे पर बेटे कप्तान के साथ गांव के ही कप्तान ने मारपीट की और उससे स्कूटी छीन ली। आरोपी कप्तान ने उसके बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी। उसके बेटे ने आटा चक्की पर जाकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। दुकान मालिक ने उसे इसराना में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन उसे पानीपत मॉडल टाउन स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान कप्तान की मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि कप्तान शादीशुदा था। उसकी पत्नी रेखा गृहणी है। वो तीन बच्चों का पिता था। पत्नी रेखा ने पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed