फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   sucide

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, परिजनों का आरोप ससुरालियों ने की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
sucide
पानीपत। अंजली। फाइल फोटो। - फोटो : Panipat
गांव किवाना में ससुरालियों पर विवाहिता की दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगा है। आरोप ये भी है विवाहिता के पति के अवैध संबंध हैं, इसलिए विवाहिता की हत्या की गई। पुलिस ने महिला के परिजनों के बयानों पर पति, सास-ससुर, ननंद व भाभी पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

आठ मरला कालोनी निवासी अंजलि ने गांव किवाना निवासी प्रवीण के साथ सन 2017 को प्रेम विवाह किया था और अदालत में अपने विवाह का रजिस्ट्रेशन करवाया था। शुरू में दोनों के विवाह का अंजलि व प्रवीण के परिजनों ने इस विवाह का विरोध किया, वहीं समय बीतने के साथ दोनों परिवारों ने अंजलि व प्रवीण को अपना लिया। दोनों के एक बेटा व एक बेटी का जन्म हुआ। अंजलि की मां गीता ने बताया कि बुधवार की सुबह छह बजे प्रवीण ने उन्हें फोन पर अंजलि की मौत की सूचना थी।
विज्ञापन

गीता ने पति प्रवीण, उसकी मां बाला, बहन कविता, पिता मदन और भाभी पूनम के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। गीता ने बताया कि दो महीने पहले प्रवीण के भाई की मौत हो गई थी। आरोपी तभी से अंजलि पर तलाक का दबाव बना रहा था। उसके परिजन भी यही चाहते थे, लेकिन अंजलि उसके साथ रहना चाहती थी। गीता ने बताया कि मंगलवार सुबह 8 बजे अंजली से वीडियो कॉल पर आखिरी बार बात हुई थी। तब भी वह प्रवीण द्वारा परेशान करने और जान से मारने की बात कह रही थी। गीता ने आरोप लगाया कि सुसराल वालों ने अंजलि को जहर पिला कर उसे फंदे पर लटका कर मारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed