फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   sucide,panipat crime,panipat news,report file

बहन के ससुराल में फंदा लगाकर जान दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
sucide,panipat crime,panipat news,report file
पानीपत। गीता कॉलोनी स्थित बहन के ससुराल में भाई ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वीरवार सुबह करीब सात बजे बहन छत से नीचे आई तो भाई के कमरे का दरवाजा बंद मिला। खिड़की से देखा तो भाई फंदे पर झूलता मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से यूपी के जिले लखीमपुर निवासी मोनिका ने बताया कि उसकी पानीपत नूरवाला की गीता कॉलोनी में शादी हुई है। वह अपने ससुराल में रहती है। एक सप्ताह पहले उसका भाई अनंत रात मिश्रा (28) उसके पास आया था। उसके साथ उसकी पत्नी नैंसी भी थी। बुधवार को अनंत परेशान लग रहा था। रात करीब 10 बजे सभी ने खाना खाया था। एक घंटे बाद परिवार के सभी सदस्य छत पर सोने के लिए चले गए जबकि भाई अनंत नीचे ही रुक गया।
विज्ञापन

वह सुबह सात बजे नीचे आई तो आत्महत्या का पता चला। किला थाना प्रभारी महिपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही किला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। शव को नीचे उतारकर उसे सामान्य अस्पताल के शव गृह में पहुंचाया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed