फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Subtract maximum and minimum temperatures from air movement, what could be light clouds tomorrow

Panipat News: हवा चलने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान घटा, कल छा सकते हैं हल्के बादल

Fri, 05 Dec 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 05 Dec 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Subtract maximum and minimum temperatures from air movement, what could be light clouds tomorrow
सुबह के समय खेतों में छाई धुंध। संवाद
पानीपत। पहाड़ों में बर्फबारी से मैदानी क्षेत्र के मौसम में बदलाव आ गया है। तेज हवाओं के चलने के साथ अधिकतम और न्यूनतम तापमान एक-एक डिग्री कम हो गया है। अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम सात पर आ गया है। ऐसे में सुबह व शाम के साथ दिन में भी ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञों ने शनिवार को हल्के बादल छाने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

वीरवार को मौसम में व्यापक स्तर पर बदलाव देखा गया। सुबह ही करीब 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा शुरू हो गई। दोपहर के समय हवा की गति 16 किलोमीटर प्रतिघंटे पर पहुंच गई। यह शाम को कुछ कम होकर 13 किलोमीटर प्रतिघंटे पर चली। हवा चलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज की। बुधवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान 22 से कम होकर 21 और न्यूनतम तापमान आठ से कम होकर सात डिग्री पर आ गया। हवा चलने से दिन के समय धूप निकलने के बाद भी सर्दी का अहसास हुआ। जिले में शाम के समय हवा के चलते ठिठुरन बढ़ गई। लाेगों के हाथ व पांव ठंडे पड़ गए। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि पहाड़ों में बर्फबारी के चलते मौसम में बदलाव हो रहा है। इससे मैदानी क्षेत्र में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। शनिवार को आसमान में सुबह से ही हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं। ऐसे में ठंड और बढ़ सकती है।
विज्ञापन

गेहूं में पानी देने का उचित समय
कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. देवेंद्र कुहाड़ ने बताया कि सर्दी गेहूं और सरसों के लिए फायदेमंद है। किसानों को इस समय गेहूं की फसल की पहली सिंचाई कर देनी चाहिए। इससे फसल में फुटाव व बढ़ाव दोनों होंगे। शहरमालपुर गांव के किसान प्रदीप व संदीप ने बताया कि गेहूं की फसल की पहली सिंचाई शुरू कर दी है। इसके साथ खाद भी लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार से बात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed