फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sub Inspector arrested for shooting sister-in-law and nephew

Panipat News: भाभी,भतीजे को गोली मारने का आरोपी सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Sub Inspector arrested for shooting sister-in-law and nephew
पानीपत। गवालड़ा गांव में जमीनी विवाद में भाभी व भतीजे को गोली मारने के आरोपी बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर को इसराना थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से लाइसेंसी पंप एक्शन गन, दो खाली खोल,एक लाइसेंसी पिस्टल, एक राइफल व 14 गोलियां बरामद कर ली है। आरोपी सब इंस्पेक्टर को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


गवालड़ा गांव निवासी मंदीप ने बताया कि उनका गांव में एक प्लॉट है। जहां पर उन्होंने टीन शेड लगा रखा है। प्लाॅट के पीछे बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर रामनिवास का मकान है। रामनिवास उनके प्लाॅट पर भी अपना हक जमाता है। 25 अगस्त की शाम करीब 7:30 बजे उसे सूचना मिली कि रामनिवास का परिवार प्लाॅट में लगे टीन शेड को तोड़ रहा है। वह मां संतरो व भाई संदीप के साथ प्लाॅट पर गए और पूछा शेड को क्यों तोड़ रहे हो। तभी रामनिवास तैश में आ गया और घर से बंदूक लाकर उन पर फायर कर दिए। एक गोली उसे लगी। रामनिवास की पत्नी कृष्णा ने एक फायर उसकी मां संतरो पर किया। उसकी मां को शरीर पर काफी जगह छर्रे लगे। आवाज सुनकर रामदिया व उसका बेटा रौनक मौके पर आ गए। जानलेवा हमला कर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर हथियार सहित मौके से फरार गए थे। परिजन उसको व उसकी मां संतरो को इलाज के लिए पार्क अस्पताल ले गए। जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन



कृष्णा ने बताया कि सूबे सिंह, रामदिया व रणधीर उसके मकान के पीछे वाली गैलरी पर कब्जा करना चाहते हैं। कई बार वह प्रयास कर चुके हैं। इसको लेकर आए दिन उनके साथ मारपीट की जाती है। उसके बेटे वंश व बेटी अंजली को भी इन्होंने कई बार पीटा। उसने अपने पति रामनिवास को इस विवाद को सुलझाने के लिए रविवार को घर बुलाया था। उसका पति छुट्टी लेकर रविवार को घर आया। वह उनको लेने के लिए समालखा रेलवे स्टेशन पर गई थी। जब वह घर लौटी तो सूबे सिंह, रामदिया व रणधीर के परिवार के सदस्य उसके मकान का दरवाजा तोड़ रहे थे। उसके घर पर पथराव कर रहे थे। उसके पति पर भी हमला किया गया। उन्होंने अपने बचाव गोली चलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन-



इसराना पुलिस थाना प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि रामनिवास ने मां बेटे को गोली मारी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसको कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। गोली लगने से घायल हुए मां बेटा का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed