फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Students will get bus facility, survey will be done from Monday

छात्राओं को मिलेगी बस सुविधा, सोमवार से होगा सर्वे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Students will get bus facility, survey will be done from Monday
पानीपत। जिले के 11 महाविद्यालयों की छात्राओं को परिवहन की सुविधा देने के लिए रोडवेज ने कदम बढ़ा दिया है। बस सुविधा शुरू करने से पहले रोडवेज गांव-गांव में उनकी संख्या का आंकलन करेगा। इसके लिए सोमवार से सर्वे शुरू किया जा रहा है। पानीपत रोडवेज के महाप्रबंधक ने सर्वे के लिए टीम ट्रैफिक विभाग की टीम गठित कर दी है। ट्रैफिक मैनेजर और इंचार्ज अपनी टीम के साथ ही हर गांव में छात्राओं की संख्या का पता लगाएंगे, जिसके बाद संख्या के आधार पर बसों के रूट निर्धारित कर सुविधा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

महाविद्यालय की छात्राओं के लिए हरियाणा रोडवेज ने विशेष बसों को चलाने की योजना बनाई हैं। पानीपत डिपो के महाप्रबंधक विकास नरवाल ने शुक्रवार को ट्रैफिक मैनेजर पूनिया और ट्रैफिक इंचार्ज सतीश पंवार के नेतृत्व एक टीम का गठन किया है। टीम को निर्देश दिया गया है कि छात्राओं के लिए बस चलाने से पहले गांवों का सर्वे किया जाए ताकि छात्राओं की सही संख्या का पता लग सके। इसके साथ ही उन गांवों का पता लगाया जा सके, जहां बसों की नितांत आवश्यकता है। छात्राओं की संख्या के आधार पर बसों की संख्या निर्धारित की जाएगी। इसके साथ ही उन बसों के रूट निर्धारित किए जाएंगे।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को मिलेगा लाभ
स्नातक और स्नातकोत्तर कर रहीं 25 हजार से अधिक छात्राएं है। इनमें करीब 50 फीसदी छात्राएं ग्रामीण क्षेत्रों की हैं, जिन्हें इस सुविधा का अधिक लाभ मिलेगा और इन्हें ही बस सेवा की अधिक जरूरत हैं। सबसे ज्यादा छात्राएं एसडी पीजी कॉलेज और आर्य पीजी कॉलेज में आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय दूर होने से नहीं छूटेगी पढ़ाई
गांव-गांव बस चलने से छात्राओं की पढ़ाई नहीं छूटेगी। ग्रामीण क्षेत्रों से महाविद्यालय दूर होने के कारण बड़ी संख्या में छात्राएं पढ़ाई छोड़ देती हैं। बस मिलने से छात्राओं का उच्च शिक्षा ग्रहण करने का सपना साकार होगा। महाविद्यालय दूर होने पर सुरक्षा की चिंता में अभिभावक पढ़ाई छुड़वा देते हैं।
सिर्फ मतलौडा ब्लॉक में ही चल रही है बस
जिले में सिर्फ मतलौडा ब्लॉक में छात्राओं को बस की सुविधा मिल पा रही है। यहां पर पिछले दो साल से ब्लॉक के सरकारी कॉलेज में पहुंचाने के लिए बस का संचालन किया जा रहा है। पूर्व परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने अपने गांव में ही इन बसों का संचालन कराया था।

सोमवार से छात्राओं का सर्वे शुरू किया जाएगा। महाविद्यालय की छात्राओं को बस की सुविधा देने के लिए रोडवेज कटिबद्ध हैं, इस दिशा में तत्परता के साथ काम शुरू कर दिया गया है। - विकास नरवाल, महाप्रबंधक, पानीपत डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed