फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Students will be proficient in reading enhancement activities

Panipat News: पठन वर्धन गतिविधियों में पारंगत होंगे विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Students will be proficient in reading enhancement activities
पानीपत। पठन वर्धन गतिविधियों से विद्यार्थियों के पठन कौशल का विकास होता है। पठन कौशल का अभिप्राय लिखित भाषा को पढ़कर उसका अर्थ समझना है। पठन कौशल विकसित करने के लिए शिक्षक बच्चों को पैराग्राफ़, शब्द या वाक्यांश का अर्थ समझाने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन

इसी उद्देश्य से स्कूलों में छठी से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए पठन वर्धन गतिविधि आयोजित की जाएगी, इसके लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से समग्र शिक्षा के तहत पठन वर्धन मास का आयोजन करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश के सभी जिला परियोजना संयोजक को जारी निर्देशानुसार पठन कौशल के द्वारा पाठक अपनी संस्कृति एवं सांस्कृतिक विरासत का ज्ञान प्राप्त करता है। पढ़ने की आदत न केवल विद्यालय स्तर तक बल्कि जीवन पर्यंत रहनी चाहिए। पठन कौशल की इसी महत्ता को देखते हुए विद्यार्थियों में पठन कौशल का प्रभावी विकास करने के लिए पठन वर्धन मास की शुरुआत की जाए। प्रदेश में गुणात्मक विद्यालयी पठन कौशल को विकसित करने एवं प्रभावशाली बनाने के लिए समग्र शिक्षा के माध्यम से विद्यालयों में पुस्तकालयों में पुस्तकों की उपलब्धता पर बल दिया गया है। इनका उपयोग पठन वर्धन मास के आयोजन में किया जाएगा। इस वर्ष यह गतिविधियां दो भागों में होगी। इनमें पठन से संबंधित गतिविधियां तथा जादू मधुमक्खी प्रतियोगिताएं शामिल हैं, इसके अतिरिक्त बर्तनी, प्रश्नोत्तरी, बुक परेड जैसी गतिविधियां भी शामिल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों की गतिविधियों का होगा निरीक्षण : छात्रों के पठन कौशल के विकास के लिए कराई जाने वाली गतिविधियों का निरीक्षण भी किया जाएगा, इसके लिए सभी जिला परियोजना संयोजक को जिम्मेदारी दी गई है। सभी स्तरों के अधिकारी इस दौरान विद्यालयों का दौरा कर विभिन्न गतिविधियों को न केवल अपने सामने करवाएंगे बल्कि स्वयं भाग लेकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन तथा उत्साहवर्धन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed