फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Students who returned from Ukraine made sacrifices in the Yagya

यूक्रेन से लौटे विद्यार्थियों ने यज्ञ में डाली आहुतियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 01:29 AM IST
विज्ञापन
Students who returned from Ukraine made sacrifices in the Yagya
पानीपत। यूक्रेन से लौटे विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए। - फोटो : Panipat
पानीपत। मुखीजा कॉलोनी स्थित महर्षि दयानंद संस्थान वेद मंदिर में रविवार को सप्ताहिक सत्संग का आयोजन हुआ। जहां यूक्रेन से सकुशल स्वदेश लौटे विद्यार्थियों तन्वी कटारिया, दीक्षांत, रोहित, जतिन कादियान और पारुल आहूजा ने आहुतियां डालीं। इस मौके पर उन्होंने जीवनरक्षा के लिए ईश्वर का धन्यवाद दिया और बाकी विद्यार्थियों की कुशलता एवं विश्व शांति की कामना की।
विज्ञापन

आचार्य संजीव वेदालंकार ने मंत्रोच्चारण से यज्ञ करवाया। भारतीयों को वापस लाने के लिए भारत सरकार एवं प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। प्रधान सरिता आहूजा ने भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। ज्योति, शक्ति ठकराल और सोनिया आर्या ने यज्ञ की सभी व्यस्थाओं की जिम्मेदारी निभाई। अध्यक्ष कर्नल सतीश ओबरॉय ने सभी विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न भेंट कर उनका मनोबल बढ़ाया। संरक्षक एचके लांबा एवं संरक्षिका शशि अग्रवाल ने कमलेश लांबा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मंच संचालन मंत्री धीरज कपूर ने किया। प्रधान सुरेश आहूजा ने शांति पाठ के बाद सभी का यहां पधारने पर आभार किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनीता कपूर, मोनू गांधी, रामचंद्र गल्हयाण, विजय शर्मा, ओमपाल खर्ब, राकेश सहगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed