फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Students who have passed Super-100 will have to report by 25th

Panipat News: सुपर-100 के उत्तीर्ण विद्यार्थियों को 25 तक करना होगा रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Students who have passed Super-100 will have to report by 25th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। सुपर-100 के दूसरे चरण का परीक्षा परिणाम में चयनित जिले के 18 विद्यार्थियों को 25 मई तक कुरुक्षेत्र स्थित विकल्प फाउंडेशन के संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। सुपर-100 के दूसरे चरण का परिणाम लगभग एक सप्ताह पहले जारी किया जा चुका है जिसमें जिले के 18 विद्यार्थियों को सफलता मिली है। इनमें 11 लड़के और सात लड़की शामिल हैं। समालखा खंड से सर्वाधिक छह जबकि पानीपत खंड से पांच विद्यार्थियों का चयन हुआ है। प्रदेशभर से 400 विद्यार्थियों का चयन हुआ है।

पहले चरण में आयोजित सुपर-100 लेवल-1 की खंड स्तरीय परीक्षा के परिणाम में जिले के 207 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की थी जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। पांच फरवरी को आयोजित परीक्षा में जिले में अलॉट 3810 विद्यार्थियों में से 86.22 प्रतिशत अर्थात 3285 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। सुपर-100 वर्ष 2025-27 बैच की शुरुआत 25 मई से हो रही है। इसके लिए विद्यार्थियों को कुरुक्षेत्र स्थित विकल्प फाउंडेशन के संस्थान में जाना होगा। 25 मई को केंद्र पर रिपोर्ट करेंगे, दाखिला प्रक्रिया को पूरा करने के बाद विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ जेईई और नीट की निशुल्क कोचिंग के लिए नियमित कक्षाएं भी लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed